back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टेस्ट से संन्यास के बाद सियासत में हाथ आजमाएंगे रोहित शर्मा? जानिए क्या हैं CM फडणवीस से मुलाकात के मायने

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास 'वर्षा' में मुलाकात की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब रोहित शर्मा ने बीती 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर खेल जगत को चौंका दिया। रोहित और सीएम फडणवीस के बीच की मुलाकात के बाद महाराष्‍ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। फैंस और कई लोग मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाल रहे है। 

सीएम फडणवीस ने साझा की तस्‍वीर


मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात के जरिए खेल के प्रति रोहित के समर्पण और उनके योगदान की सराहना की। और टेस्‍ट से संन्‍यास के बाद रोहित के नए चैप्‍टर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने लिखा, “भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का मेरे सरकारी निवास ‘वर्षा’ में स्वागत कर, उनसे मुलाकात और बातचीत करके खुशी हुई। मैंने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर शुभकामनाएं दीं और उनके करियर के अगले अध्याय के लिए भी सफलता की कामना की!”

क्या थी मुलाकात की वजह?


मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और क्रिकेटर रोहित शर्मा की यह मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मुलाकात के पीछे कोई खास वजह थी या यह केवल एक औपचारिक भेंट थी। वजह जो भी हो, लेकिन इस मुलाकात क बाद खेल प्रेमियों और राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है।

वनडे खेलना जारी रखेंगे रोहित शर्मा


टेस्‍ट टीम के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा ने 7 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रेड बॉल से अलविदा कह दिया था। उन्होंने बताया कि अब वह केवल एक दिवसीय मैचों में ही भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। इस फैसले के पीछे उनके निजी और पेशेवर कारण माने जा रहे हैं। 

इस बीच, रोहित शर्मा IPL 2025 के बाकी बचे मुकाबलों में भी बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के चलते IPL को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब इसे 17 मई से दोबारा शुरु किया जा रहा है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...