नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मोदी कैबिनेट ने उत्तरप्रदेश के जेवर को एक बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने जेवर में भारत की छठी सेमी-कंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है। अब यह भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में लिए गए फैसले के बोर में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक यूनिट में इसी साल उत्पादन शुरु हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जानकारी देते हुए कहा कि ‘भारत में सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर यूनियट्स को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इनमें से एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई को मंजूरी दी गई है। यह HCL और फॉक्सकॉन का संयुक्त प्लान है।’
राज्य के 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश के जेवर को बड़ी सौगात मिली है। जेवन में भारत की छठी सेमीकंडक्टर ईकाई को मंजूरी दे दी गई है। इस यूनिट से राज्य के 2000 लोगों बेरोजगार से मुफ्त होंगे। उन्होंने बताया, “सेमी कंडेक्टर यूनिट में 3706 करोड़ का निवेश होगा।
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले मंत्री अश्विनी वैष्ण्व
ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत कि ताकत, नेतृत्व और हमारी सेना के रोल को दिखाता है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान, हमारी सेना की ताकत को दर्शाता है। उन्होने कहा कि वास्तव में देश के लिए एक खास बात है। ऑपरेशन सिंदूर में भी तकनीकी और साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। टेक्नोलॉजी भारत को बहुत बड़ी ताकत देती है और भविष्य के लिए मजबूत नींव रखती है।”




