नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और एक्टर रितेश देशमुख स्टारर अपकमिंग फिल्म रेड 2 ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। सनी देओल की ‘जाट’ के दो हफ्ते बाद 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ थिएटर्स में रिलीज हुई है और अब ‘केसरी 2’ को दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं तो वहीं अजय देवगन की ‘रेड 2’ थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।
एडवांस बुकिंग में हो गई इतनी कमाई
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म रेड 2 ने रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस धूम मचा रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से 4.94 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले ही 1.08 लाख टिकटें बिक गई हैं। सबसे ज्यादा बुकिंग महाराष्ट्र और दिल्ली में हुई है। बता दें कि कमाई के ये आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं।
8 करोड़ से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती हैअजय देवगन की फिल्म के लिए जिस तरह टिकट बुक हो रहे हैं वो एक पॉजिटिव साइन है। गुरुवार को रिलीज होने जा रही फिल्म के लिए बुधवार को बुकिंग और भी ज्यादा तेज होगी। उम्मीद की जा सकती है कि ‘रेड 2’ की फाइनल एडवांस बुकिंग 1 लाख टिकट्स का आंकड़ा पार कर जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है अजय की ये फिल्म पहले दिन 8 करोड़ से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
।
कल 1 मई को होगी रिलीज
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 कल यानी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख विलेन का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वाणी कपूर व सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में दिखेंगे।





