नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत नकारात्मक माहौल में हुई। सेंसेक्स 124.32 अंकों की गिरावट के साथ 83,935.89 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी-50 भी 31.20 अंक गिरकर 25,606.40 पर आ गया। सोमवार को बाजार पर ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर दिखा। इसकी वजह से बाजार की शुरुआत कमजोर रही।
किन स्टॉक्स में रही तेजी?
हालांकि, गिरावट के बीच कुछ शेयरों में अच्छी तेजी भी देखी गई। जिन स्टॉक्स ने मजबूती दिखाई, वे हैं यो फाइनेंशियल सर्विसेज, एटरनल, ओएनजीसी, ट्रेंट , इंडसइंड बैंक वहीं दूसरी ओर, कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट देखी गई, जिनमें शामिल हैं हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बाजार की शुरुआत भले ही लाल निशान में हुई हो, लेकिन कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने निवेशकों को राहत दी है।
एशियाई बाजारों में रही तेजी
दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिली। जापान का निक्केई 1.6% उछला टॉपिक्स इंडेक्स में 1% की तेजी दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64% चढ़ा ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.19% ऊपर इन फैक्टर्स से तय होगी बाजार की चाल
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में कई बड़े आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे। 30 जून को मई के औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े इन आंकड़ों से भारत के औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की असली स्थिति सामने आएगी।
जानकार क्या कहते हैं?
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि जैसे-जैसे पहली तिमाही के नतीजे आने वाले हैं, निवेशक कंपनियों के प्रदर्शन को ग्रोथ संकेतक के तौर पर देख रहे हैं। साथ ही, अमेरिका से जुड़ी व्यापार नीतियां और टैरिफ भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं। भले ही वैश्विक संकेत मजबूत हैं, लेकिन घरेलू स्तर पर निवेशकों की सतर्कता और आने वाले आर्थिक आंकड़ों के कारण बाजार में गिरावट का दबाव बना हुआ है। अब निगाहें जून के औद्योगिक उत्पादन और जुलाई की PMI रिपोर्ट्स पर टिकी हैं।





