नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महिलाओं के बड़े-बड़े नाखून जहां अंगुलियों को खूबसूरत बना देते हैं ।नाखूनों की बदलती रंगत, टेक्स्चर और दाने आदि शरीर से जुड़ी समस्याओं का संकेत देते हैं। इसलिए शरीर के अन्य अंगों की तरह इन्हें भी उचित देखभाल की जरूरत होती है। महिलाओं को यही टेंशन रहती है कि नाखूनों को कैसे खूबसूरत दिखाने के साथ मजबूत बनाया जाए। इस समस्या का हल इस आर्टिकल में मिल जाएगा। जानिए कैसे।
बायोटीन सप्लीमेंट को करें डाइट में शामिल
नाखूनों की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए बायोटीन सप्लीमेंट को डाइट में शामिल करें। बायोटीन को विटामिन H और विटामिन B7 भी कहा जाता है। बायोटिन बाल और नाखून को मजबूत बनाता है, इसके साथ ही यह शरीर के नर्वस सिस्टम को सही से काम करना में मदद करता है।
मॉइस्चराइजिंग के लिए खूब पानी पिएं
नाखूनों की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए उनकी मॉइश्चराइजिंग जरूरी है, जो कि पर्याप्त पानी पीने से मिलती है। यदि आपका शरीर हाइड्रेटेड है तो नाखून नेचुरली मॉइश्चराइज रहते हैं। जिसके कारण ये आसानी से नहीं टूटते और मजबूत बन जाते हैं। पर्याप्त पानी की मात्रा नाखूनों को मजबूती देती है।
जरूरी है नाखूनों की नियमित ट्रिमिंग
वैसे तो इन दिनों बड़े-बड़े नाखूनों को रखने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन नाखून की प्राकृतिक खूबसूरती बरकरार रखना चाहते हैं तो इन्हें ट्रिम जरूर करें। ट्रिमिंग का मतलब है कि न ज्यादा बड़ा और न ज्यादा छोटा। एक सामान्य आकार के नाखून रखें। ज्यादा बड़े नाखूनों में चोट लगने और इनके टूटने की संभावना बनी रहती है। वहीं ट्रिमिंग से नाखून की सेहत भी अच्छी रहती है।
डाइट में शामिल करें मल्टीविटामिंस और मिनरल्स
आपके खानपान का असर भी नाखूनों पर जरूर पड़ता है, इसलिए अपनी डाइट में मल्टीविटामिंस और मिनरल्स को जरूर शामिल करें। इनकी कमी के कारण नाखूनों के साथ आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है।
नाखूनों के इनफेक्शंस पर दें ध्यान
यदि आपको नाखूनों में किसी भी तरह का
कोई इन्फेक्शन दिखता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, इसे नजर अंदाज करने की गलती न करें। क्योंकि यह नाखूनों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। नाखून के अंदर जमी गंदगी के कारण बैक्टीरियल और फंगल इनफेक्शन हो सकते हैं। जैसे शुरुआत में नाखून के आसपास की त्वचा का लाल होना, उनमें सूजन आना और दर्द रहना।
नाखून को न बनाएं टूल्स
अपने नाखूनों को टूल्स बनाने की गलती न करें। आमतौर पर बॉटल खोलने से लेकर किसी टाइट पैक्ड पैकेजिंग को खोलने के लिए नाखूनों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो कि गलत है। यह आदत नाखून की सेहत को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए नाखून को टूल्स की तरह इस्तेमाल करने से बचें।
नॉनटॉक्सिक नेल पॉलिश करें यूज
नाखूनों पर इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट को खरीदने से पहले अच्छे से चेक कर लें कि वे नॉनटॉक्सिक हों। क्योंकि नेल पॉलिश रिमूवर और नेल पॉलिश में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर नाखून की सेहत खराब कर सकते हैं। जिससे नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए नॉनटॉक्सिक नेल पॉलिश और एसीटोन फ्री नेल पॉलिश रिमूवर का ही यूज करें।





