back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब पार्लर नहीं, घर की रसोई से लौटेगा निखार, जानिए रामबाण घरेलू नुस्खा

अब साफ निखरी स्किन के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं, रसोई में मौजूद हल्दी, कॉफी, शहद और दूध से बना घरेलू मास्क त्वचा की टैनिंग हटाकर देगा जबरदस्त निखार।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अब न चेहरे की चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा, न ही हजारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत है। रसोई में मौजूद कुछ आम चीज़ें आपके चेहरे पर ऐसा निखार ला सकती हैं, जैसा अब तक सिर्फ पार्लर की महंगी क्रीम और फेशियल से मिलता था। खास बात ये है कि यह तरीका पूरी तरह घरेलू है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

चेहरे की देखभाल में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी पीछे नहीं

बदले दौर में आज हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ-सुथरा और दमकता हुआ नजर आए। महिलाओं की तरह पुरुष भी अब स्किन की देखभाल को लेकर सजग हो गए हैं। मगर बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और कैमिकल युक्त फेशियल से फायदे कम, नुकसान ज़्यादा हो रहे हैं।

दशमेश राव ने बताया घरेलू टैन रिमूवल मास्क

कंटेंट क्रिएटर दशमेश राव के मुताबिक, किचन में मौजूद 4 चीज़ों से बना एक घरेलू नुस्खा आपके चेहरे की रंगत वापस ला सकता है वो भी सिर्फ 5 मिनट में तैयार होने वाले मास्क के ज़रिए।

ज़रूरी सामग्री

भुनी हुई हल्दी

कॉफी पाउडर

शहद

कच्चा दूध

ऐसे बनाएं मास्क

सबसे पहले एक तवे पर हल्दी को तब तक भूनें, जब तक वह गहरे भूरे रंग की न हो जाए।

अब एक कटोरी में यह भुनी हल्दी लें।

इसमें बराबर मात्रा में कॉफी पाउडर, एक चम्मच शहद और थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं।

अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस असरदार घरेलू नुस्खे को लगाने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपने चेहरे या शरीर के उस हिस्से को अच्छी तरह पानी से धो लें, जहां टैनिंग हो रखी है। सफाई के बाद तैयार किया गया टैन रिमूवल मास्क धीरे-धीरे लगाएं। इसे कम से कम 15 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। चाहें तो थोड़ी देर और भी रख सकते हैं, लेकिन 15 मिनट से कम बिल्कुल नहीं। समय पूरा होने पर हल्के हाथों से स्किन पर रगड़ें और साफ पानी से चेहरा धो लें।आप खुद देखेंगे कि त्वचा पर जमी पुरानी गंदगी, मैल और डेड स्किन की परत जैसे-की-जैसे उतर जाएगी।

क्या है फायदा?

गहराई से सफाई: यह नुस्खा चेहरे पर जमी धूल, मैल और टैनिंग की परत को हटाता है।

दाग-धब्बों से राहत: इससे स्किन पर मौजूद दाग हल्के होते हैं और रंगत निखरती है।

एंटी-एजिंग असर: हल्दी और कॉफी में मौजूद गुण त्वचा को उम्र बढ़ने के लक्षणों से भी बचाते हैं।

सावधानी जरूरी

हालांकि यह नुस्खा प्राकृतिक है, लेकिन किसी भी चीज़ का पहली बार इस्तेमाल करते समय पैच टेस्ट ज़रूर करें। यदि स्किन सेंसिटिव है तो डॉक्टर की सलाह भी लें।अगर आप चाहते हैं शीशे जैसी चमकदार त्वचा, तो अब महंगे पार्लर नहीं बल्कि अपनी रसोई में ही इसका जवाब छुपा है। यह घरेलू नुस्खा न सिर्फ सस्ता है, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और असरदार भी है। अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाते हैं, तो बिना महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स के ही चेहरा दमकने लगेगा। याद रखें, असली खूबसूरती पार्लर में नहीं आपकी रसोई में छुपी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵