back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: बिना मेकअप के चमक जाएगा चेहरा, अपना लीजिए ये नेचुरल तरीका

कई बार ऐसा होता है कि मेकअप की वजह से चेहरा खराब हो जाता है क्योंकि इसमें केमिकल होता है। आपको नेचुरल तरीके से चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहिए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्किन केयर के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। अगर आप चाहे तो बिना मेकअप के नेचुरल तरीके से भी खूबसूरत दिख सकती हैं जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। मेकअप के महंगे-महंगे प्रोडक्ट से चेहरा खराब भी हो सकता है दाग धब्बे, पिंपल्स, पिगमेंटेशन जैसे समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं को घरेलू तरीके से चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहिए।

फेस मास्क

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस मास्क का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहे तो बाजार के अलावा होममेड फेस मास्क घर पर बना सकती हैं। इसे एक बार लगाने के बाद आपकी त्वचा ग्लो करने लगेगी।

साफ-सफाई

चेहरे को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाने के लिए आपको स्किन को टाइम टू टाइम वॉश करना है। चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है जिसकी वजह से त्वचा डल नजर आती है। अगर आपको नेचुरल तरीके से खूबसूरत दिखना है तो आपके चेहरे पर जेंटल क्लींजर इस्तेमाल करना होगा। 

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल 

आपको समय-समय पर चेहरे को मॉइश्चराइज करते रहना चाहिए। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से चेहरा बेजान नहीं होता है। अगर आपको ड्राइनेस की समस्या है तो इससे आपको काफी मदद मिलेगी। अंदर ही अंदर आपका चेहरा खिल उठेगा और ग्लो करने लगेगा।

इन बातों का रखें ध्यान 

  • जब भी आप अपना स्किन केयर रूटीन फॉलो करें तो किसी तरह की मिस्टेक ना करें चेहरा बहुत नाजुक होता है। 
  • आपको किसी भी प्रोडक्ट को अप्लाई करने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर देख लेनी चाहिए।
  • आपको अपनी स्किन पर ज्यादा हैवी मेकअप नहीं करना चाहिए। तरह से आपकी त्वचा मुरझाने लगती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...