नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बारिश की बूँदों संग जब हवाएं गुनगुनाने लगती हैं, तो दिल भी किसी खास के साथ कुछ यादगार पल बिताने को मचल उठता है। मॉनसून का मौसम यूं तो हर किसी को भाता है, लेकिन कपल्स के लिए ये वक्त होता है प्यार में भीगने का! अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस प्यारे मौसम में कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे रोमांटिक डेस्टिनेशन्स, जो आपके रिश्ते में प्यार का एक नया रंग भर देंगे।
जो कपल मानसून में घूमना चाहते हैं या जिनकी अभी शादी हुई है और वह मॉनसून में हनीमून पर जाने की सोच रहे हैं, तो उन्हें ऐसी जगहें को चुनना चाहिए, जो रोमांस को और ज्यादा बढ़ा दे जानें कुछ ऐसे रोमांटिक गेटवेज के बारे में, जहां पार्टनर के साथ ट्रिप करने का अलग ही मजा है।
केरल – जहां बारिश में खिलता है प्यार का कमल
हरियाली, बैकवॉटर और हाउसबोट्स से सजा केरल, मॉनसून में किसी सपनों की दुनिया जैसा लगता है। बारिश की टिप-टिप के बीच जब आप अपने पार्टनर संग हाउसबोट पर वक्त बिताएंगे, तो हर लम्हा रोमांस से भर जाएगा। समुद्र किनारे बैठ कर गर्मागरम चाय की चुस्की लेना या लोकल फूड का स्वाद लेना यह सब मिलकर बना सकते हैं आपकी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पल।
फूलों की घाटी, उत्तराखंड – प्रकृति की गोद में रोमांस
हिमालय की गोद में बसी फूलों की घाटी, मॉनसून में किसी परी कथा का हिस्सा लगती है। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल ये जगह कपल्स के लिए परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। इंद्रधनुषी फूलों से सजी ये वादी, आपके रिश्ते को नई ताजगी दे सकती है। शादीशुदा कपल्स या हनीमून प्लान कर रहे नए जोड़े, इस जगह को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।
लोनावला, महाराष्ट्र – बारिश में भीगे दिलों की पनाहगाह
मुंबई और पुणे के नज़दीक बसा लोनावला मॉनसून में किसी जादू से कम नहीं। बादलों से घिरी वादियां, हरियाली से ढंके पहाड़ और झरनों की कलकल… ये सब मिलकर बना देते हैं एक ऐसा माहौल, जिसमें रोमांस खुद-ब-खुद बहने लगता है। यहां के लोकल स्ट्रीट फूड – पकोड़े, भुट्टा और मोमोज मॉनसून के स्वाद को और भी दिलचस्प बना देते हैं।
कपल्स के लिए खास ट्रैवल टिप्स
हल्के और वाटरप्रूफ कपड़े पैक करें।
छाता और रेनकोट साथ ले जाना न भूलें।
रोमांटिक प्लेलिस्ट बनाकर ट्रिप का मजा दोगुना करें।
लोकल डिशेज़ जरूर ट्राय करें – प्यार तो पेट से भी गुजरता है।
तो फिर किस बात का इंतज़ार है? इस मॉनसून अपने पार्टनर के साथ एक ऐसे ट्रिप पर निकलें, जो न सिर्फ यादगार हो, बल्कि आपके रिश्ते को और भी खास बना दे। क्योंकि बारिश की हर बूँद में छुपा है… प्यार का पैगाम।





