नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप घूमने भी शौकीन हैं और पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं। तो भारत देश में भी ऐसी कई जगह हैं, जो घूमने के मामले में फॉरेन को भी मात दे देती है। जो बजट के लिहाज से भी विदेशी जगहों को भी टक्कर देती हैं। क्योकि ये ऐसी हसीन जगहें है जहां विदेशों से भी लोग भारत की इस खूबसूरती को देखने के लिए आते हैं, चलिए जानते है उन जगहों के बारे में
पांच खूबसूरत प्लेस
अब आपके मन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि विदेश तो हम बाद में घूमेंगे, पहले अपना भारत तो देख लें। अगर आप भी पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं, तो एक बार जरुर विजिट करें भारत की ये पांच खूबसूरत प्लेस जो हर मामले में विदेशी शहरों को टक्कर देते रहे हैं।
अंडमान निकोबार
भारत के ज्यादातर डेस्टिनेशन की तुलना में वेकेशन मनाने के लिए अंडमान निकोबार एकदम परफेक्ट जगह है, जहां ज्यादातर कपल्स अपने हनीमून पर घूमने के लिए आते हैं। आपको बता दें, हैवलॉक द्वीप, पोर्ट ब्लेयर और नील द्वीप जैसी कई ऐसी जगह हैं, जो लग्जरी स्पॉट के रूप में जानी जाती हैं। अगर ठहरने की बात आती है तो, अंडमान सबसे बेस्ट प्लेस में से एक है, लेकिन आपको यहां हर एक चीज काफी महंगी मिलेगी, यहां रुकने के लिए भी काफी महंगे रिजॉर्ट होते है, अंडमान में लोकल यात्रा भी काफी महंगी हो सकती है क्योंकि यहां सैलानियों को कैब मिलना मुश्किल हो जाता है। भारत के ज्यादातर डेस्टिनेशन की तुलना में ये जगह काफी महंगी मानी जाती है।
कुमारकोम
अपने खूबसूरत बैकवाटर के लिए मशहूर केरल का कुमारकोम भी लग्जरी से कुछ कम नहीं है। ये जगह इतना खुबसूरत है कि लोग सिर्फ यहां बैकवॉटर का मजा लेने के लिए आते हैं। लेकिन हां आपको यहां लक्ज़री रिसॉर्ट और शानदार आयुर्वेदिक स्पा के साथ ही स्ट्रीट फूड भी काफी महंगे मिलते है। यहां आप विवांता बाय ताज, द ज़ूरी कुमारकोम केरल रिज़ॉर्ट, सीजीएच अर्थ, जैसें कुछ जगहो पर घूम कर रुक सकते है।
उदयपुर
अपनी शाही चीजों के लिए जानेवाली भूमि उदयपुर भी रॉयल अंदाज पसंद करनेवाले लोगों के लिए ये प्लेस दीवाना बना देता है, जिसकी खूबसूरती में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। जिसमें ओबेरॉय उदयविलास, ताज पैलेस और ललित लक्ष्मी विलास पैलेस जैसी कई लग्जरी प्लेस है, जहां आप लग्जरी वेकेशन मना सकते हैं। लेकिन आपको यहां अपनी शाही चीजों के आनंद के लिए अपनी जेब खाली करनी पड़ सकती है क्योकि, उदयपुर अपनी शाही चीजों की वजह से घूमने-फिरने, रहने के लिहाज से भी काफी महंगा है।
दक्षिण गोवा
शांत वातावरण और कम भीड़-भाड़ वाले समुद्र तटों की वजह से मशहूर हम गोवा को कैसे भूल सकते हैं, जहां आपको 4 दिन भी कम पड़ जाऐगा घूमने में, लेकिन लग्जरी जगहों पर रहने का शौक रखने वालों के लिए दक्षिण गोवा से अच्छा और कुछ भी नहीं। कई लक्ज़री रिसॉर्ट ऐसे है, जहां अन्य जगहों के मुकाबले आपको 20 से 30 हजार खर्च करने पड़ सकते है, इनमें ज़ूरी व्हाइट सैंड्स, रिज़ॉर्ट और कैसीनो दोनों शामिल है जैसें, लीला गोवा और रमाडा कारवेला बीच रिज़ॉर्ट जैसी बेस्ट प्लेस है जहां आप स्टे कर घूमने का आनंद ले सकते है।
कश्मीर
अगर घूमने की बात हो और कश्मीर का नाम ना आएं तो ऐसा हो नही सकता, भारत में स्वर्ग की धरती कहे जानेवाला कश्मीर अपने खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है, जहां नया शादीशुदा जोड़ा भी हनीमून मनाने पसंद करता है, लेकिन कश्मीर जितना खूबसूरत है उतना ही महंगा भी, जो आपके खर्चे को बढ़ा सकती हैं। हिमालयन रिज़ॉर्ट एंड स्पा, द ललित ग्रैंड पैलेस, विवांता दल व्यू और द ऑर्चर्ड रिट्रीट एंड स्पा कश्मीर में ऐसी कई लग्जरी जगहे है जहां आपको एकदम स्वर्ग में रहने वाली फिलिंग आती है। यहां कई ऐसी एक्टिविटीज भी करवाई जाती हैं, जो आपके बजट को थोड़ा हिला भी सकती है। लेकिन घूमने के बाद आप यहीं कहेगें स्वर्ग अगर कहीं है तो यहीं है।





