back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गणेश चतुर्थी पर जरूर करें दिल्ली के इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, दूर होंगे कष्ट – बप्पा बरसाएंगे कृपा

दिल्ली के प्राचीन और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं। श्रद्धालु यहां मनोकामना पूर्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना लेकर पहुंचते है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व आज 27 अगस्त को मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजारों में रौनक है, मिट्टी के गणपति की मूर्तियां बिक रही हैं और मंदिरों में सजावट शुरू हो चुकी है। गणेश चतुर्थी, जो कि 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है, अब ये केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली में भी इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने लगे है। जहां हर गली, हर मोहल्ले में गणपति बप्पा की प्रतिमा विराजमान होती है। खास बात यह है कि राजधानी में कुछ ऐसे प्राचीन और चमत्कारी गणेश मंदिर भी हैं, जहां गणेश चतुर्थी पर दर्शन मात्र से ही जीवन की बाधाएं दूर हो जाती हैं।

विघ्नहर्ता मंगलकर्ता गणपति बप्पा जब प्रसन्न होते हैं, तो हर संकट खुद रास्ता बदल लेता है। जी हां अब मात्र कुछ ही दिन में विराजमान होनेवाले बप्पा को अब सिर्फ महाराष्‍ट्र ही नही बल्कि दिल्ली में भी हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। जहां अगर आप भी आर्थिक, मानसिक या शारीरिक कष्टों से परेशान हैं और जीवन में सुख-शांति चाहते हैं, तो राजधानी के इन खास गणेश मंदिरों के दर्शन जरूर करें। मान्यता है कि यहां बप्पा का दर्शन मात्र करने से जीवन के समस्त विघ्न दूर हो जाते हैं।

 1. श्री गणेश मंदिर, राजीव चौक – कनॉट प्लेस की धड़कन में विराजे बप्पा

दिल्ली के सबसे व्यस्त और लोकप्रिय बाज़ार कनॉट प्लेस के खड़क सिंह मार्ग पर स्थित यह मंदिर हर भक्त के लिए आस्था का केंद्र है। यहां दिल्ली ही नहीं, बल्कि नोएडा-गुड़गांव से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।पालिका सेंटर के पास, राजीव चौक मेट्रो से पैदल दूरी है। यहां बप्पा के दर्शन के लिए लंबी कतार लगती है। बस जेबकतरों से सतर्क रहें।

 2. श्री विनायक मंदिर, सरोजिनी नगर – संकट हरता, यज्ञ से सिद्ध होता है फल

सरोजिनी नगर के मुख्य बाज़ार के पास स्थित यह मंदिर विशेष रूप से उन भक्तों के लिए है, जो यज्ञ, पाठ और श्रद्धा से बप्पा को मनाते हैं। सरोजिनी नगर मार्केट में मान्यता है कि, यहां वैदिक यज्ञ कराने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

 3. श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर, मयूर विहार – दिल्ली का सबसे प्राचीन गणेश मंदिर

मयूर विहार फेज-1 के पॉकेट-4 में स्थित यह मंदिर न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए पूज्य है, बल्कि यहां गणेश उत्सव पर पूरे 10 दिन चलने वाला अनुष्ठान और भजन-कीर्तन श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति देता है। मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा उपलब्ध पूरे 10 दिन चलने वाले उत्सव में शामिल होकर करें पूर्ण फल की प्राप्ति।

 4. श्री गणेश मंदिर, अजमेरी गेट – कलात्मक सौंदर्य और चमत्कारी मान्यता

पुरानी दिल्ली की धरोहरों में शामिल यह मंदिर अपनी अनोखी वास्तुकला और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने की मान्यता के लिए जाना जाता है। अजमेरी गेट, पुरानी दिल्ली में यहां की शांत वातावरण और कलाकृति दर्शन करने योग्य है।

5. श्री सिद्धिविनायक मंदिर, द्वारका – विशाल मूर्ति, भव्य उत्सव

द्वारका सेक्टर 12 में स्थित यह मंदिर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर बना है। यहां की भव्य गणेश प्रतिमा और सजावट खासतौर पर युवाओं और परिवारों को आकर्षित करती है। द्वारका सेक्टर 12, मेट्रो स्टेशन के पास गणेश चतुर्थी पर आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है। 

 दर्शन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

 मंदिरों में भीड़ अधिक रहती है, इसलिए समय से जाएं।

 मोबाइल, पर्स और कीमती सामान सुरक्षित रखें।

 सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो और ई-रिक्शा का करें उपयोग।

 अपने बच्चों को नजर से दूर न जाने दें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...