नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मियां शुरू होते ही लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां पानी ही पानी हो। जिससे पानी में नहाते हुए खूब एंजाय किया जा सके और गर्मी से भी राहत मिल जाए। ऐसे में गर्मी में घूमने जाने के लिए अधिकांश लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां झरने हों। काफी ऊंचाई से झरनों से कल-कल कर बहता पानी हर किसी को सुकून देता है।
उस जगह के रूल्स जरूर फॉलो करें।
हमारे देश में कई जगहों पर सैंकड़ों झरने हैं जिनमें कई बहुत ही ऊंचाई से गिरते हैं तो कुछ काफी खतरनाक भी हैं। बारिश के मौसम में तो इन सभी झरने वाली जगहों पर जाना किसी खतरे से खाली नहीं होता। ऐसे में यदि आप गर्मी के मौसम में झरनों वाली जगह पर जा रहे हैं तो उस जगह के रूल्स जरूर फॉलो करें।
उस जगह पर आप कैसे मजे करें।
आमतौर पर झरनों वाली जगहों पर चेतावनी बोर्ड या सूचना जरूर लगाई जाती है। ऐसे में इन बोर्ड पर लिखी बातों को फॉलो करने से आप किसी भी मुसीबत में पड़ने से बच सकते हैं। इन बोर्ड् में लिखा होता है कि आप आपको झरने से कितने दूर रहना चाहिए और किस और नहीं जाना चाहिए। आप उस जगह के स्थानीय लोगों या सुरक्षा गॉर्ड से भी इस संबंध में पूछताछ कर सकते हैं कि उस जगह पर आप कैसे मजे करें।
फिसलन भरी जगह पर जाने से बचें
झरने या नदी वाली जगहों पर किनारे की चट्टानें भी फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में इन चट्टानों पर बहुत ही सावधानी से चलना चाहिए। इसके अलावा सही जूते भी पहनें, जिसमें अच्छी पकड़ या ग्रिप हो। पानी वाली जगहों पर चप्पल पहनकर बिल्कुल न जाएं।
झरने से उचित दूरी बनाए रखें
जो खतरनाक झरने हैं उनसे दूरी ही बेहतर है। झरनों के पास बैठने या पिकनिक मनाने के लिए भी सुरक्षित जगह ही चुनें। वहीं बारिश के दिनों में झरनों या नदी का जल स्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में यहां सावधानी बरतना होगी।
सेल्फी के चक्कर में न लें रिस्क
कई सेल्फी लेने के लिए खतरनाक झरनों के पास भी पहुंच जाते हैं और रिस्क लेते हैं। कई बार अपनी जान भी जोखिम में डाल लेते हैं। इसलिए झरने के बिल्कुल बीचों-बीच, मुहाने पर या उस खतरनाक स्थान पर जहां से झरने का दृश्य विहंगम नजर आता हो वहां परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में न पड़ें।
मौसम का मिजाज देखकर ही जाएं
झरनों वाली जगह पर मौसम का मिजाज देखकर ही जाएं और लेटेस्ट जानकारी जरूर लें। क्योंकि कई जगहों पर झरने का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा होता है और बारिश में पहाड़ी झरनों में पानी के साथ पत्थर भी आते हैं।
शाम होने से पहले लौट आएं
झरनों या पानी वाली जगहों पर सूर्यास्त होने के पहले ही लौटने में भलाई है। ऐसी जगहों से रात में वापस लौटना मुश्किल हो सकता है या क्योंकि घने जंगलों में लूट या जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। परिवार के साथ घूमने जाने से इस बात का विशेष ध्यान जरूर रखें।





