back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्‍चों के साथ Water Park जाकर एंजॉय करने का बना लिया है प्‍लान,  तो जरूर बरतें ये सावधानियां

गर्मियों के मौसम में वाटर पार्क जाने का अलग की मजा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पानी में मस्ती करना और खेलना खूब पसंद आता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍‍क । गर्मियों में घूमने और मस्‍ती करने के लिए बच्‍चों से लेकर बड़ों की पसंदीदा जगह होती है वाटर पार्क। यदि आप भी अपने बच्‍चों व परिवार को लेकर वाटर पार्क जाने वाले हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतना जरूरी है। ताकि आप पूरी मस्‍ती के साथ खास पल का अनुभव कर सकें। 

गर्मियों के मौसम में वाटर पार्क जाने का अलग की मजा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पानी में मस्ती करना और खेलना खूब पसंद आता है। तेज गर्मी से बचने के लिए वाटर पार्क शानदार जगह है। यहां ठंडे पानी की फुहारों के साथ आप खूब एंजाय भी कर सकते हैं। 

लेकिन आपका सारा मजा तब किरकिरा हो सकता है, जब आप छोटी-छोटी सी सावधानियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में यदि आप भी इस वाटर पार्क जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने अनुभव को यादगार और सुरक्षित बना सकते हैं।

सही कपड़ों का चुनाव जरूरी 

वाटर पार्क में पानी में उतरने से पहले यह यह निश्चित कर लें कि आपने स्विमिंग के लिए सही कास्‍ट्यूम पहना है। ध्‍यान रहे कि कॉटन के कपड़े पानी में न पहनें, क्‍योंकि ये जल्‍दी भारी हो जाते हैं और देर तक नहीं सूख पाते। इससे आपकी मूवमेंट भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए नायलॉन या स्पैन्डेक्स मटेरियल के कपड़ों का ही चुनाव करें, ताकि ये जल्दी सूख सकें। 

हर दो घंटे में लगाएं सनस्क्रीन

गर्मियों में तेज धूप से बचने के लिए सनस्‍क्रीन लोशन लगाना बहुत जरूरी है। क्‍योंकि तेज धूप त्वचा को झुलसा देती है और वाटर पार्क में ज्यादा समय खुले में ही रहना होता है। इसलिए वाटरप्रूफ सनस्क्रीन का उपयोग करें। कम से कम SPF 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन का यूज कर सकते हैं, इसे हर दो घंटे में दोबारा लगाएं खासकर तब जब आप बार-बार पानी में जा रहे हों। 

संक्रमित हो सकता पानी 

वाटर पार्क में कई लोग एक ही जगह पर नहाते रहते हैं, इसलिए पानी में संक्रमण का खतरा बढ जाता है। ऐसे में अपने नाक, आंख, कान या मुंह में पानी को न जाने दें। वाटर राइड्स पर जाने से पहले और बाद में शॉवर लें या साफ पानी से नहा लें। वहीं यदि आपको कोई स्किन इन्फेक्शन या घाव है, तो भूलकर भी वाटर पार्क न जाएं। 

शरीर को हाइड्रेटेड रखें 

पानी में खेल-कूद करने और देर तक पानी में समय बिताने पर लोग अक्सर ही पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और इसे थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। 

छोटे बच्चों का रखें खास ध्‍यान

यदि आपके साथ छोटे बच्‍चे वाटर पार्क जा रहे हैं तो उनका खास ध्‍यान रखने की जरूरत होती है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी ही होती है इसलिए बच्चों को पानी में अकेला न छोड़ें। उन्हें राइड्स पर चढ़ाने से पहले उनकी उम्र और हाइट को जरूरी चेक कर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵