नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अगले पड़ाव सुपर-8 की टीमें तय हो चुकी हैं। करीब 12 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हुईं। इनमेंनीदरलैंड्स भी शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ 83 रनों से हार के बाद नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। यह जानकारी रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन ने दी।
विराट कोहली का लपका था बेहतरीन कैच
1988 में साइब्रांड साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में जन्मे थे। 2023 में उन्होंने नीदरलैंड्स के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू 35 की उम्र में किया था। वह 2008 में पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। उस पारी में उन्होंने विराट कोहली का बेहतरीन कैच लपका था। उस टूर्नामेंट के बाद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 2008/09 से 2015/16 तक केप कोबरास और वेस्टर्न प्रोविंस (2009/10 से 2016/17 तक ) का साउथ अफ्रीका घरेलू सर्किट में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेला था। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन भी किया था। मगर, उन्हें अधिक मौके नहीं मिल सके।
अपनी टीम को जिताए हैं कई अहम मैच
साइब्रांड हमेशा से बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी बदौलत नीदलैंड्स को कई अहम मैच जिताए हैं। साल 2023 में जब नीदरलैंड्स ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब एंगेलब्रेक्ट का चयन किया गया था। वह टूर्नामेंट में टीम के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने 08 पारियों में दो अर्धशतकों जड़े थे। जबकि, कुल 300 रन बनाए थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप में साइब्रांड ने चार पारियों में 98 रन बनाए। वह नीदरलैंड्स के टॉप स्कोरर हैं।
35 की उम्र में लिया संन्यास
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट का कॅरियर लंबा नहीं रहा। उन्होंने 35 साल की उम्र में संन्यास ले लिया। वो 12 वनडे मैचों में 385 रन और T20 के 12 इंटरनेशनल मैचों में 280 रन बनाए हैं। उनके नाम 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 3067 रन हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 7 शतक भी लगाए हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)





