back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SA vs AFG : वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार पहुंचा साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान महज 56 रनों पर सिमटा

SA vs AFG Highlights : अफगानिस्तान को हराकर साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान 11.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 56 रन बनाई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल (T20 World Cup 2024 Final) में साउथ अफ्रीका (South Africa) पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान (Afghanistan) को हराकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री की है। इससे टीम पर लगा चोकर्स का दाग मिट गया। इससे पहले अफ्रीकी टीम 5 बार वनडे और 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। अब फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला आज रात होगा। गयाना स्थित प्रॉविडेंस स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड (IND vs ENG) आमने-सामने होंगे। मैच होने की संभावना बढ़ी है, क्योंकि बारिश होने की संभावना घटकर 40 प्रतिशत हो गई है।

अफ्रीका ने एक विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य

आज सेमीफाइनल मुकाबला त्रनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया था। टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग की। पूरी टीम महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 29 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मार्को यानसन बने। इन्होंने 3 ओवर में 3 विकेट झटके। 

पावरप्ले में अफ्रीका 34/1

अफगानिस्तान ने 57 रनों का टारगेट दिया था। छोटा टोटल चेज करने उतरे साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 34 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 15 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 12 रन बनाए। अफगानिस्तान टीम से फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को 5 रनों पर बोल्ड किया था। नवीन उल हक ने 5वें ओवर में 13 रन दिए। इसमें दो चौके, 3 रन दौड़ कर, सिंगल, एक वाइड शामिल रही।

अफगानिस्तान से सबसे अधिक ओमरजई ने बनाए 10 रन

अफगानिस्तान टीम से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अजमतुल्लाह ओमरजई ने सबसे अधिक 10 रन बनाए। उनके अलावा एक खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। अफगानिस्तान का पहला विकेट पहले ओवर में गिरा। रहमनुल्लाह गुरबाज जीरो पर आउट हो गए। मार्को यानसन ने गुरबाज को रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर गुरबाज हैं। साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लपके। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट गिराए। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...