back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA vs SA : साउथ अफ्रीका को 194 रन बचाने में छूटे पसीने, अमेरिकी बल्लेबाज Andres Gauss ने छुड़ाए छक्के

South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अमेरिका ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम मैच हारी, लेकिन अफ्रीका को जीतने के लिए काफी पापड़ बेलवाए।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेला गया। बुधवार (19 जून) को खेले गए इस मुकाबले में भले साउथ अफ्रीका की जीत हुई, लेकिन अमेरिका जैसी टीम ने उसे जीत के लिए तरसा दिया। साउथ अफ्रीका को 195 रनों को बचाने में पसीने छूट गए। अमेरिकी टीम से अकेले एंड्रीस गौस ने छक्का छुड़ा दिया। गौस ने 47 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने आतिशी पारी खेली और टीम के टॉप स्कोरर रहे। उनका साथ स्टीवन टेलर और हरमीत सिंह ने भी दिए। स्टीवन ने 24 रन और हरमीत सिंह ने 38 रनों की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका सिर्फ 18 रनों से जीत सका

अमेरिका के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज की। आखिर में एंड्रीस गौस और हरमीत सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच अमेरिका के पक्ष में जाता दिख रहा था। इस लिहाज से कहा जा सकते है कि अमेरिकी टीम के खिलाफ जीत पाने में अफ्रीका को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

अमेरिका ने पाक और कनाडा को दी थी करारी शिकस्त

अमेरिका वो टीम है, जिसने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी थी। कनाडा को 7 विकेट से रौंदा था। अमेरिका का एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। इस कारण टीम ने सुपर-8 में एंट्री की थी। अमेरिकी टीम को आखिरी 12 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे। उनके पास 5 विकेट बचे थे। क्रीज पर गौस और हरमीत पर थे। मगर, 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने 2 रन देकर 1 विकेट झटका और बाजी पलट गई। यह ओवर ठीक नहीं निकलता तो साउथ अफ्रीका मैच गंवा सकती थी।

अमेरिका 176 रन बना सका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर साउथ अफ्रीका ने 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में अमेरिकी टीम अपने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। अमेरिकी टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीस गौस ने शानदार अर्धशतक जमाया। अफ्रीका टीम से कगिसो रबाडा ने 2 विकेट झटके। केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट लपका।

डिकॉक ने खेली आतिशी पारी

साउथ अफ्रीका टीम की ओर से 4 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। अपनी टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 40 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंदों पर 46 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन नाबाद 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 20 रन बनाए। अमेरिका टीम से सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने 2-2 विकेट लपके।

खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव? सुपर-8 में इन चौंकाने वाले नामों पर गिर सकती है गाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2026 टी20 वर्ल्ड कप अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 21 फरवरी से सुपर-8 की शुरुआत हो रही है और...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵