back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC T20 Rankings : हार्दिक पांड्या T20 के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर, आईसीसी की नई रैंकिंग में भारी बदलाव

Hardik Pandya T20 Rankings : आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की गई है। इसके मुताबिक हार्दिक पांड्या नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने नई टी-20 रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। हार्दिक और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की रेटिंग एक ही है। मगर, आईसीसी (ICC) ने हार्दिक को नंबर एक पर रखा है। शेष टॉप-10 पायादान में काफी बदलाव हुआ है। 

पांड्या की 222 रेटिंग, दो पायदान ऊपर आए


आईसीसी (ICC) द्वारा जारी टी20 (T20) ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 222 की रेटिंग के साथ पांड्या नंबर एक पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो पायदान की छलांग मारी है। टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फिर फाइनल में हार्दिक ने उम्दा प्रदर्शन किया था। भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने में उनका अहम योगदान रहा। खासकर जब वह फाइनल मैच का आखिरी ओवर कर रहे थे। वानिंदु हसरंगा 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक के साथ पहले पोजिशन पर ही हैं। 

तीसरे नंबर पर पहुंचे मार्कस स्टायनिस 


तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टायनिस पहुंच गए हैं। इन्होंने एक स्थान की छलांग लगाई है। वह 211 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर आ गए। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को एक स्थान का फायदा हो गया है। वह 210 की रेटिंग के साथ नंबर-4 पर पहुंच गए। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 206 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंचे गए। 

मोहम्मद नबी को नुकसान 


अफगानिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नबी को दो पायदान का नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग 205 है। वह नंबर चार से फिसलकर छठे स्थान पर चले गए। नेपाल के दीपेंद्र सिंह 199 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर कायम हैं। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टन एक स्थान आगे नंबर आठ पर पहुंचे हैं। साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम 186 की रेटिंग के साथ एक स्थान फिसलकर नंबर 9 पर हैं। इंग्लैंड के मोईन अली नौवें से 10वें स्थान पर गिर गए हैं। उनकी रेटिंग 174 है।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in



Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵