नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 31वां मुकाबला सेंट विंसेंट स्थित अर्नोस वेले मैदान पर साउथ अफ्रीका ने नेपाल के खिलाफ हारा मैच जीत लिया। अफ्रीका ने नेपाल को 01 रन से हराया। एक वक्त पर मैच नेपाल के हाथ में था, जब उन्हें आखिरी 6 ओवर में सिर्फ 30 रन चाहिए थे। टीम के पास 7 विकेट थे। यहां से बाजी पलटी और अफ्रीका ने मैच जीता। स्पिनर तबरेज शम्सी ने अफ्रीका के लिए अधिक 4 विकेट झटके।
01 रन से हारा नेपाल
नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला लिया था। यह उनके लिए काफी हद तक सफसबसेल रहा। नेपाल ने शुरुआत से मैच पर पकड़ बना रखी थी। टीम ने पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका को 20 ओवर में 115 रनों पर रोका दिया। टीम सिर्फ 1 रन से पीछा रह गई। नेपाल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बोर्ड पर लगाए। उन्हें 01 से हार का सामना करना पड़ा।
तबरेज शम्सी ने की खतरनाक बॉलिंग
नेपाल को आखिरी तीन ओवर में 18 रन चाहिए थे। यहां पारी का 18वां और अपना चौथा ओवर फेंकने आए तबरेज शम्सी ने 2 विकेट लेकर बाजी पलट दी। शम्सी ने तीसरी गेंद पर दीपेंद्र आरी को पवेलियन भेजा। फिर आखिरी गेंद पर सेट बल्लेबाज आसिफ शेख को बोल्ड किया। आसिफ के बोल्ड होते अफ्रीका के पक्ष में मुकाबला आ गया। आसिफ ने 42 रनों की पारी खेली। शम्सी ने इस ओवर में 2 विकेट लिए और सिर्फ 2 रन दिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




