back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पब्लिक की बंपर डिमांड पर बढ़ी Raftaar Reel Rush में भाग लेने की तारीख,जाने न दें 10,000 रुपये तक जीतने का मौका

अगर आपके पास स्टोरी टेलिंग का हुनर है और अपने शहर से प्यार करते हैं, तो Raftaar Reel Rush प्रतियोगिता आपके लिए शानदार मौका है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आपके पास स्टोरी टेलिंग का हुनर है और अपने शहर से प्यार करते हैं, तो Raftaar Reel Rush प्रतियोगिता आपके लिए शानदार मौका है। इस अनोखी प्रतियोगिता में आप न सिर्फ अपने क्षेत्र की खूबियां दिखा सकते हैं, बल्कि 10,000 तक का इनाम भी जीत सकते हैं। जो प्रतिभागी भाग लेना चाहते हैं तो उनके लिए सुनहरा मौका है क्योंकि अब पब्लिक की भारी डिमांड पर प्रतियोगिता की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 27 जुलाई तक इसमें भाग लिया जा सकता है।

क्या है Raftaar Reel Rush प्रतियोगिता?

Raftaar Reel Rush एक रचनात्मक वीडियो प्रतियोगिता है, जिसमें आपको अपने शहर या गांव की खूबसूरती, खासियत या ऐतिहासिकता को 2 मिनट की वीडियो में दिखाना है। यह वीडियो रील फॉर्मेट में होनी चाहिए और ऐसी हो कि देखकर हर कोई कहे – “वाह!”

बस कुछ दिन बाकी – जल्दी करें!

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की आखिरी तारीख नजदीक है। अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए अगर आपने अब तक हिस्सा नहीं लिया है तो देर न करें।

भाग लेने के नियम और शर्तें

. उम्र: कम से कम 13 साल 02 मई 2025 तक हो।

. वीडियो को छोटा, दिलचस्प और इंगेजिंग बनाएं। वीडियो की अवधि 2 मिनट से ज्यादा न हो।

. वीडियो को रचनात्मक बनाने के लिए फास्ट फॉरवर्ड, स्लो मोशन जैसे फिचर्स भी जोड़ सकते हैं। हालांकि ये स्वेच्छा पर निर्भर करता है।

वीडियो बनाते समय इन बातें का रखें खास ख्याल

वीडियो से जुड़ी ज़रूरी बातें:

. वीडियो वर्टिकल फॉर्मेट (रील फॉर्मेट) में होना चाहिए। हॉरिजॉन्टल वीडियो को अमान्य करार दिया जाएगा।

. वीडियो की मिनिमम क्वालिटी 720p होनी चाहिए।

. वीडियो न्यूनतम 60 सेकंड और अधिकतम 120 सेकंड का होना चाहिए।

. वीडियो के पहले 10 सेकंड में आपका नाम और शहर का नाम होना चाहिए।

. फॉर्मेट के अनुसार किसी भी फोन या वीडियो कैप्चर डिवाइस से वीडियो शूट करें।

. वीडियो तैयार होने के बाद, वीडियो को अपने गूगल ड्राइव पर अपलोड करें।

. शेयर लिंक को कॉपी करें और आवश्यक विवरण के साथ सबमिशन के लिए दिए गए फॉर्म में पेस्ट करें।

. इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड करें और बेहतर रीच और विजिबिलिटी के लिए @raftaar_in के साथ कोलैब करें।

सबमिशन प्रोसेस:

. वीडियो को गूगल ड्राइव पर अपलोड करें

. लिंक को सबमिशन फॉर्म में पेस्ट करें

. साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करें और @raftaar_in को टैग या कोलैब करें

मौका हाथ से न निकल जाए!

इस पहल का मकसद है स्थानीय कनेक्टिविटी, कहानी कहने की कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देना। यह मंच उन लोगों के लिए है जो अपने क्षेत्र की पहचान को दुनिया से साझा करना चाहते हैं। अगर आप क्रिएटिव हैं, मोबाइल से वीडियो बनाना जानते हैं और अपने गांव या शहर की सुंदरता को सबको दिखाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। जल्दी कीजिए, 27 जुलाई को यह मौका खत्म हो जाएगा!

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...