नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व लेफ्ट हेंडेड बैटर युवराज सिंह आज 12 दिसंबर 2024 को 43 साल के हो गए हैं। युवराज सिंह का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था जिसके बाद उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी दिखाई। शुरुआती दौर में उनके पिता योगराज सिंह ने उन्हें क्रिकेट के गुर दिखाए। क्रिकेट के क्षेत्र में आज युवराज सिंह ऐसा नाम है जिससे शायद ही कोई क्रिकेट फैंस अनजान हो। उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे उनके 5 ऐसे रिकॉर्ड्स जिन्होंने उन्हें क्रिकेट आइकॉन बनकर उभारा।
साल 2007 के टी20 विश्व कप में उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर जो तूफान उठाया था उसे शायद ही कोई भूल पाए। युवराज सिंह के सामने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए। उनकी एक के बाद एक 6 गेंदों पर युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए। इन छक्कों की बदौलत युवराज 12 गेंदों में हॉफ सेंचुरी बनाने में कामयाब रहे।
IPL मे युवराज की ख्याति अलग ही लेवल की रही। उन्होंने अपनी बैटिंग स्टाइल को सबसे ज्यादा आईपीएल में ही निखारा। मौका था साल 2009 आईपीएल का जब उन्होंने एक ही सीजन में दो बार हैट्रिक ली।
साल 2011 युवराज के क्रिकेटिंग करियर में सबसे उतार चढ़ाव वाला रहा। यही साल था जब उन्हें मैच खेलते हुए पहली बार खून की उल्टी हुई जिसके बाद उन्हें पता लगा कि उन्हें कैंसर है। हालांकि दूसरी तरफ उन्होने 2011 में हुए ICC World Cup में शानदार प्रदर्शन करना जारी रखा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
2011 ICC World Cup में वह वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने एक ही मैच में 5 विकेट लिए और बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी लगाया। यह कारनामा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ किया।
युवराज सिंह उस समय चर्चा का विषय बन गए जब साल 2015 के IPL Auction में सबसे ज्याद पैसों में सोल्ड होने का रिकॉर्ड बनाया। उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था जिसके बाद वह चर्चा के केंद्र में आ गए थे।





