back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यशस्वी के पास इतिहास रचने का मौका, एक झटके में 49 साल से अटूट इन क्रिकेटर्स का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल अपने 21वें टेस्ट मैच में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय बनने के रिकॉर्ड से 97 रन दूर हैं।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत सेंचुरी बनाकर की है। जिसमें अब उनके पास महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रह गया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 से 6 जुलाई के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। जहां टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड यशस्वी के नाम हो सकता है। महज 97 रन बनाते ही वो इस कीर्तिमान को बना देंगे। 

बता दें, मुंबई के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच की पहली पारी में 159 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। वे अपनी इस फॉर्म को दूसरे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। अब तक खेले गए 20 टेस्ट मैचों में यशस्वी जायसवाल ने 1903 रन बनाए हैं। जहां अब युवा बल्लेबाज कम से कम 97 रन बना लेता है तो वह सुनील गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा। 

टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर ने अपने 23वें टेस्ट में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था। जो मैच 7 से 12 अप्रैल 1976 तक पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। गौतम गंभीर 24 टेस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने 25वें टेस्ट में 2000 रन पूरे किए अब इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर के 21वें टेस्ट मैच में यशस्वी के पास इतिहास रचने का मौका होगा। 97 रन बना लेने पर 21वें टेस्ट मैच में यशस्वी तोड़ सकते है इन 49 साल से अटूट क्रिकेटर का रिकॉर्ड…

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय मैचों के हिसाब

 

-सुनील गावस्कर – 23वें टेस्ट मैच 

-गौतम गंभीर – 24वें टेस्ट मैच 

-राहुल द्रविड़ – 25वें टेस्ट मैच 

-वीरेंद्र सहवाग – 25वें टेस्ट मैच 

-विजय हजारे – 26वें टेस्ट मैच 

दुनिया में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड महान डॉन ब्रैडमैन के नाम है। जिन्होनें अपने 15वें टेस्ट में 2000 रन का आंकड़ा पार किया था।

 

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन (पारी के हिसाब से)

-डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) – 22 (15 टेस्ट)

-जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) – 32 (17 टेस्ट)

-हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) – 33 (22 टेस्ट)

-माइकल हसी (ऑस्ट्रेलिया) – 33 (20 टेस्ट)

-मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया) – 34 (20 टेस्ट)

पारी के हिसाब से भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग और द्रविड़ के नाम है जिन्होनें 40 पारियों में यह कामयाबी अपने नाम की थी। 

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय (पारी के हिसाब से)

1. राहुल द्रविड़ – 40

2. वीरेंद्र सहवाग – 40

3. विजय हजारे – 43

4. गौतम गंभीर – 43

5. सुनील गावस्कर – 44

बहरहाल, यशस्वी जायसवाल अब तक 38 टेस्ट पारी में बल्लेबाजी कर चुके हैं। वे एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 97 रन बना लेते हैं तो वे सहवाग और द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते है। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक कुल 6 टेस्ट खेले हैं और उनके नाम 817 रन हैं। इसमें अगर जायसवाल पहली पारी में कम से कम 97 रन बना लेते है तो, वे वर्ल्ड टेस्ट रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ चैंपियनशिप (WTC) में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते है। इससे पहले रोहित शर्मा ने WTC में 40 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। वहीं WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड मार्नस लाबुशेन के नाम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...