नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है। यह मुकाबला आज 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) होगी।
कहां देखें मैच लाइव?
जो क्रिकेट फैंस इस फाइनल को टीवी पर देखना चाहते हैं, वे इसे Star Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या लैपटॉप पर देखने वालों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इस तरह आप कहीं भी हों, इस रोमांचक फाइनल का मज़ा उठा सकते हैं।
भारत की नज़र पहली बार खिताब पर
भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ओपनर स्मृति मंधाना की जोड़ी ने कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दी है। फाइनल में टीम की नज़र अपने पहले वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर है।
साउथ अफ्रीका भी जीत के मूड में
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑलराउंडर मारिजैन कप्प और क्लो ट्रायॉन पर फाइनल में सबकी नज़रें होंगी।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत महिला टीम
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिजैन कप्प, काराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शंगासे, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, एनेके बॉश, तुमी सेखुखुने, सिनालो जाफ्ता।





