नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरे टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर हार गई, भारतीय क्रिकेट टीम 193 रनों के के टारगेट को चेस नहीं कर पाई। भारत की और से 193 के इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र जडेजा ने अंत तक संघर्ष किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस रोमांचक मुकाबले के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ। भारतीय टीम चौथे नंबर पर आ गई है, वहीं इंग्लैंड को फायदा हुआ।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टेस्ट में पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर (387) बराबर रहा था। जो रुट ने पहली पारी में शतक ठोक दिए, जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल किया था। भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने सेंचुरी जड़ी। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रनों पर सिमट गई।
7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए
चौथे दिन भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई तो लगा कि लॉर्ड्स में टीम इंडिया अपनी चौथी जीत दर्ज कर लेगी। पहली पारी में 72 रन बनाने वाले रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को छोड़ दें तो दूसरी पारी में किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। और भारत 22 रनों से इस मैच को हार गया।
भारत VS इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 अंक तालिका
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की ये इस चक्र की दूसरी बड़ी जीत है, इसी के साथ ये टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे पायदान पर खिसक गई है। तीन में से इंग्लैंड ने 2 टेस्ट जीते हैं, 1 हारा है। टीम के 24 अंक हैं।
भारत से आगे निकली श्रीलंका टीम
शुभमन गिल के कप्तानी वाली टीम इंडिया की इस चक्र की तीन में से दूसरी हार है। टीम इंडिया चौथे नंबर पर है, उसके 12 अंक हैं। इंडिया से ऊपर श्रीलंका तीसरे नंबर पर है, जिसने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और 1 ड्रा खेला है। श्रीलंकाई टीम के के 16 अंक हैं।
पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया
पिछले 2 चक्र के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस चक्र (2025-2027) में भी शीर्ष पर बनी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की है, उसके 36 अंक हैं।





