नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। साल 2002 में भारतीय टीम सौरव गांगुली की कप्तानी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ संयुक्त रूप से विजेता रही थी। इसके साथ ही Team India 3 बार यह ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला था। उसने इसके जवाब में 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत की यह जीत ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम इंडिया ने इस मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं।
टीम लगातार 15वां टॉस हारी, कप्तान रोहित ने 12वां टॉस गंवाया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल मुकाबले में भी भारत टॉस हार गया। वहीं भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से लगातार 15वां टॉस गंवाया। कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी अजीब रिकॉर्ड दर्ज हुआ, रोहित ने 2023 से अब तक 12वां टॉस गंवाए हैं। लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार 11 टॉस गंवाए थे।
बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीते
भारतीय टीम किसी एक वेन्यू पर बिना हार के लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है। उसने दुबई के मैदान पर खेले गए पिछले 11 मैचों में से 10 में जीत दर्ज की है, वहीं एक मैच टाई रहा था।
भारत-ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर, फिर भी टीम इंडिया आगे
टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार ये खिताब अपने नाम किए हैं। भारत ने 2013 और 2025 में तो ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में यह खिताब जीता था। हालांकि भारत 2002 में संयुक्त विजेता बन चुका है, लिहाजा वह ऑस्ट्रेलिया से एक कदम आगे है।
स्पिनर्स ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस मुकाबले में स्पिनर्स ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।स्पिनर्स ने आईसीसी टूर्नामेंट के किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में स्पिनर्स ने टोटल 73 ओवर फेंके हैं। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 65.1 ओवर स्पिनर्स ने फेंके थे। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
मिचेल और ब्रेसवेल की अर्धशतकीय पारी
मिचेल ने 101 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 62.37 की रही। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 8वां और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में पहला अर्धशतक रहा। वहीं ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 132.50 की रही। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर और चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में पूरा कर लिया था।
रोहित ने खेली कप्तानी पारी
रोहित 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। अपने । उनकी स्ट्राइक रेट 91.56 की रही। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक रहा। भारतीय कप्तान ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 105 रन की शानदार साझेदारी निभाई। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 41 रन था। उन्होंने यह पारी बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।
कप्तान रोहित के नाम बना ये रिकॉर्ड
हिटमैन रोहित शर्मा ने 2017 में पहली बार भारतीय टीम की वनडे में कप्तानी की थी। उन्होंने इस प्रारूप में 56 मैचों में भारतीय टीम के कमान संभाली है, जिसमें 53.31 की औसत और 112.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,506 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।





