नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 3 अक्टूबर से T20 महिला विश्व कप का बिगुल बजाने वाला है जिसके लिए टीम इंडिया बुधवार को यूएई के लिए रवाना हो चुकी है। पहले ही आयोजन बांग्लादेश में होना था लेकिन राजनीतिक उठा पटक के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट कर दिया गया। अब आईसीसी ने विश्व कप में लोगों के रुझान को आकर्षित करने के लिए एक ऑफर सामने रखा है जिसमें आप एक टिकट के खर्चे पर दो मैच देख सकेंगे।
सिर्फ 114 रुपए में देख सकेंगे दो मैच
पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है जिसमें अभी लगभग एक हफ्ते का समय है। आईसीसी ने कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बुधवार से टिकट की बिक्री शुरू कर दी। आईसीसी ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर दिए हैं। परिषद ने सबसे कम टिकट 5 दिरहम लगभग 114 रुपए का रखा है जबकि प्रीमियम टिकट 40 दिरहम लगभग 910 रुपए का है। जिस दिन एक ही दिन में दो मुकाबले होंगे उसमें आप एक टिकट के खर्चे पर दोनों मैच देख सकते हैं जबकि 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों के लिए फ्री एंट्री रखी गई है।
जब विश्व विजेता बनने से थोड़ा सा चूक गई थी महिला ब्रिगेड
भारतीय टीम टी20 विश्व के फाइनल में 2 बार जगह बना चुकी है हालांकि दोनों बार भारत को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2020 में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2022 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। हालांकि इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार हम चैंपियन बनने में जी जान लड़ा देंगे।
आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम 3 अक्टूबर से शुरु होनी वाली प्रतियोगिता के लिए UAE पहुंच चुकी है।




