back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड दौरे से पहले रोजर बिन्नी का कार्यकाल खत्म, इस दिग्गज के हाथ में आ सकती है BCCI की कमान

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने साल 2022 में इस पद को संभाला था। अभी उनकी जगह लेने के लिए सबसे पुख्ता नाम सामने आ रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभी BCCI के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे रोजर बिन्नी जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। उनका कार्यकाल 19 जुलाई को खत्म हो रहा है। इसके बाद कोई दूसरा सदस्य इस पर को संभालेगा। दरअसल इस दिन वह 70 साल के हो जाएंगे और बीसीसीआई के सभी पदाधिकारियों को 70 की उम्र के बाद अपना पद छोड़ना होता है। अब सामने आया है कि बीसीसीआई का अगला अध्यक्ष कौन हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजीव शुक्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

अगले BCCI अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोजर बिन्नी के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजीव शुक्ला के हाथ में आ सकती है। राजीव शुक्ला अगले बीसीसीआई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। इसके पीछे कई वजहें सामने निकल कर आ रही है। इस साल के अंत में सितंबर के महीने में नए बीसीसीआई कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।” इसी चुनाव में उन्हें अगला कार्यकारी अध्यक्ष चुना जा सकता है। दरअसल, रजीव शुक्ला राज्यसभा के सांसद होने के साथ साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। कई बड़े मैचों में उनकी मौजूदगी स्टेडियम में देखी गई है। उनके लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध हैं।

रोजर बिन्नी का कार्यकाल हो रहा है खत्म

रोजर बिन्नी ने 18 अक्टूबर 2022 को बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद संभाला था. इससे पहले वह 3 सालों तक (3 अक्टूबर 2019 से 18 अक्टूबर 2022 तक) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं और 72 वनडे मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 27 टेस्ट और 72 वनडे मैचों में क्रमश 47 और 77 विकेट चटकाया। वनडे में उनके नाम 49 पारियों में 629 और टेस्ट की 41 पारियों में 830 रन हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में हो सकता है घोषित, BCCI जल्द लेगी फैसला, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । आगामी आईपीएल 2026 का शेड्यूल इस बार खास तरीके से घोषित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल,...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...