नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में युवा भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी, फिर गेंदबाजी और फिल्डिंग में भी शानदान खेल दिया। बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वहीं, खलील और आवेश खान ने 16वें और 18वें ओवर में भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। इस बीच रवि बिश्नोई ने एक हैरतअंगेज कैच लपका, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
ब्रायन बेनेट का लपका कैच
बिश्नोई यह कैच तीसरे ओवर की पहली गेंद पर लपका था। ब्रायन बेनेट स्ट्राइकर एंड पर थे। आवेश खान ने पहली गेंद फेंकी, जिस पर बेनेट ने शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े रवि बिश्नोई ने सुपरमैन की तरह हवा में उछलकर कैच लपक लिया। इस फील्डिंग को देखकर बल्लेबाज बेनेट समेत सभी खिलाड़ी हैरान रह गए। बेनेट सिर्फ चार रन बना सके।
मैच और सीरीज का हाल
हरारे में खेले गए इस मैच में भारत ने 23 रनों से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे की टीम खास कमाल नहीं दिखा सकी। सिकंदर रजा की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप साबित हुई।
गिल ने T20 में जड़ा तीसरा अर्धशतक
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाई। कप्तान शुभमन गिल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय कॅरियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रनों की पारी खेली।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in





