back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champions Trophy में बिना मैच जीते Pakistan की हुई मौज, ICC से मिले करोड़ों रुपये

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। खिताब जीतना तो दूर, टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। खिताब जीतना तो दूर, टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई। इसके बावजूद, पाकिस्तान को ICC की ओर से करोड़ों रुपए की इनामी राशि मिली है।

कैसा रहा पाकिस्तान का प्रदर्शन?

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले मैच में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम ने उसे 6 विकेट से हरा दिया। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। इस खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सका और अंत में अंक तालिका में 7वें स्थान पर रहा।

पाकिस्तान को मिले इतने करोड़ रुपए!

पाकिस्तान टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 7वें स्थान पर रहने के कारण $140K लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये मिले। इसके अलावा, टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम को अलग से $125K (लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये) भी दिए गए। इस तरह पाकिस्तान को कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ 31 लाख रुपये मिले, वो भी बिना एक भी मैच जीते! भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने सभी मैच जीते और ट्रॉफी के साथ करीब 20 करोड़ रुपये की इनाम राशि भी हासिल की।

2017 से 2025 तक कितना बदला पाकिस्तान का खेल?

2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को हराकर खिताब जीता था। लेकिन इस बार न तो बल्लेबाज चले, न गेंदबाजों ने कोई खास कमाल दिखाया। टीम के लिए सबसे निराशाजनक बात यह रही कि इस पूरे टूर्नामेंट में कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस और दिग्गजों ने टीम की रणनीति और खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आने वाले टूर्नामेंट्स में टीम को कैसे सुधारता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵