back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind A vs Aus A: लगातार फेल हो रहे KL Rahul दे रहे हैं टीम इंडिया को टेंशन, AUS के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला

केएल राहुल के लिए क्रिकेट में कुछ भी ठीक नहीं जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश रहा और वह 4 रन बनाकर आउट हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऑस्टेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा मुकबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहला मुकाबला हार चुकी है जिसके चलते दूसरे मुकाबले में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया। अपने पहले ही मुकाबले में केएल राहुल एक बार फिर बुरी तरह फेल हो गए। हालांकि यह पहली बार नही है जब उनका बल्ला खामोश रहा हो, न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ भी जिस मैच में उन्हे मौका दिया गया उसमें भी वह निराश नजर आए। इससे ज्यादा टेंशन की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका नाम रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर आ रहा है। खबर है कि रोहित शर्मा बार्डर गावस्कर सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।

लगातार फेल हो रहे हैं केएल राहुल

केएल राहुल अपने क्रिकेटिंग करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बीते कई महीनों से राहुल ऐसी कोई भी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं जिससे उनके फैंस खुश हो जाएं। ऑस्टेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल मैच में भी केएल राहुल केवल 4 रन ही बना सके। इसके बाद वह बौलैंड की गेंद पर गच्चा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्सर लड़खडा जाते है इसका प्रमाण इस बात से मिलता है कि ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए उन्होंने 20.77 की एवरेज (KL Rahul Average) से केवल 187 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा की जगह मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बार्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Series) के पहले मुकाबले से रोहित शर्मा बाहर रह सकते हैं जिनकी जगह पर केएल राहुल को जगह मिल सकती है। हालांकि इस पारी के बाद यह कितना संभव हो पाता है इसका अभी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...