नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा ने एक इंटरव्यू में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अन्य खिलड़ियों को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे वह बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। इंटरनेट पर कई यूजर ने एक्स पर अमित का मजाक उड़ा कई मीम्स शेयर किए हैं। पूर्व स्पिनर साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में विराट कोहली की कप्तानी में खेले थे। मैच के बाद उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला। अमित अब इंडियन प्रीमियर 2024 के हालिया सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेले थे।
टीम से ड्रॉप करने पर क्लेयरिटी नहीं दी गई
अमित ने इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुझे टीम से ड्रॉप करने को लेकर क्लेयिरिटी नहीं दी गई। उन्होंने नवीन-उल-हक गौतम गंभीर की कोहली से लड़ाई से केएल राहुल, संजीव गोयनका विवाद पर अपनी राय रखी। अमित ने रोहित शर्मा आज भी वैसे ही हैं, जैसे वो पहले थे। रोहित को लेकर मीम वायरल हुआ। पूर्व स्पीनर ने कोहली और गौतम गंभीर विवाद पर कहा कि गंभी ने ही आगे आकर कोहली से संपर्क किया और झगड़ा खत्म किया।
गिल की आलोचना की
अमित मिश्रा ने इंटरव्यू में केएल राहुल, शुभमन गिल की भी आलोचना की। खासकर गिल की कप्तानी पर खूब सवाल उठाए। इसे लेकर यूजर्स ने तंज कसा। अमित यह कहना चाह रहे कि उनको सारी चीजें आती हैं। कुछ यूजर ने कहा कि जब अमित टीम में थे, तब आर अश्विन खेल रहे थे, जो उनसे बल्लेबाजी में भी बेहतर थे। अमित ने कहा कि उन्होंने साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाकर खूब पुण्य कमाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





