back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है Vadodara Hit & Run का आरोपी रक्षित चौरसिया? गाड़ी से बाहर निकलते ही बोला Another Round

होली की रात को गुजरात के वडोदरा में रक्षित चौरसिया नामक शख्स ने शराब के नशे में स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौत हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली की रात को जब पूरा देश होली की खुमारी में था तभी गुजरात के एक घर में मातम था। दरअसल, वडोदरा में एक कार चालक रक्षित चौरसिया ने एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी थी जिसके बाद महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा 4 अन्य लोग भी घायल हो गए थे। आरोपी ने इस घटना के लिए फोक्सवैगन कंपनी को जिम्मेदार बताया और जैसे ही घटना के बाद कार से बाहर निकला तो अनअदर राउंड चिल्लाने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है।

कौन है रक्षित चौरसिया?

पुलिस का कहना है कि रक्षित चौरसिया मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है। वह वडोदरा में रहकर लॉ की पढाई कर रहा है। उसने लिंक्डइन प्रोफाइल में वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई करने के बारे में जानकारी दी है और वह वडोदरा के एक पीजी में रहता है। रक्षित के पिता वाराणसी के एक बड़े बिजनेसमैन है जिनके रसूख का फायदा एक बार पहले भी रक्षित उठा चुका है। पुलिस के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई उस समय आरोपी शराब के नशे में था। इस दौरान उसका एक दोस्त भी उसके साथ गाड़ी में मौजूद था। 

आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर

घटना के बाद आरोपी का मीडिया चैनल पर इंटरव्यू भी आया जिसपर भी सवाल खड़ो हो रहे हैं। इंटरव्यू में आरोपी कहता हुए दिखाई दे रहा है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। गाड़ी जैसे ही हल्की सी स्कूटी से लगी तो गाड़ी के एयरबैग खुल गए और मुझे सामने का कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। जब घटना घटित हुए तो रक्षित कार से बाहर आकर अनअदर राउंड कहने लगा। आरोपी के दोस्त ने भी उससे पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि गाड़ी उसके दोस्त के पिता के नाम थी जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गांधीनगर में टाइफाइड का संकट, दूषित पानी से 152 मरीज भर्ती, बच्चों की मौत ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पानी के कारण टाइफाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵