back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में उपचुनाव के दौरान आमने-सामने से घमासान करने उतरे भाजपा-सपा नेता, लगाए कुछ इस तरह के आरोप

देश में महाराष्‍ट्र और झारखण्‍ड की विधानसभा सीटों में प्रमुखता से एवं अन्‍य कुछ राज्‍यों में कुछ सीटों पर हो चुके उपचुनाव राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप के साथ तेज गहमा-गहमी देखने को मिली।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क। देश में महाराष्‍ट्र और झारखंड की विधानसभा सीटों में प्रमुखता से एवं अन्‍य कुछ राज्‍यों में कुछ सीटों पर हो चुके उपचुनाव राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप के साथ तेज गहमा-गहमी देखने को मिली है। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि पुलिस उत्तर प्रदेश की उन सभी नौ सीटों पर मतदान को प्रभावित कर रही है, जहां उपचुनाव हो रहे हैं, जबकि भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कुंदरकी और सीसामऊ सीटों पर “फर्जी मतदान” की शिकायत की है और इसके लिए सपा को पूरी तरह से जिम्‍मेदार ठहराया है।

सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर आरोप लगाया था कि पुलिस उत्तर प्रदेश की उन नौ सीटों पर मतदान को प्रभावित कर रही है, जहां उपचुनाव हो रहे हैं। पार्टी ने एक्स पर आरोप लगाया, “मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 357,422 पर पुलिस मतदाताओं को परेशान कर रही है और मतदान को प्रभावित कर रही है। चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।” हालांकि, मुरादाबाद के जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने सपा के आरोपों का खंडन किया और कहा कि सीट पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

डीएम ने कहा, “यहां चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। एक पार्टी विशेष द्वारा कुछ शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जिनकी अधिकारियों ने पुष्टि की, लेकिन उनमें कोई सच्चाई नहीं पाई गई। हमारा मतदान प्रतिशत भी अच्छा है।” समाजवादी पार्टी ने भी प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 308 पर EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि बाहर से वोट डालने आए लोगों को फर्जी पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। भाजपा ने कुंदरकी और सीसामऊ विधानसभा सीट का विशेष तौर पर जिक्र किया। पार्टी ने अपने पत्र में कहा, “उपर्युक्त विधानसभा में बाहरी जिलों से आए लोगों को विधानसभा में स्थित मस्जिदों और मदरसों में ठहराया गया है और इन लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनाकर फर्जी मतदान किया जा रहा है। ये लोग ऐसे मतदाताओं के नाम पर फर्जी मतदान कर रहे हैं, जो जिले में नहीं हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है।”

भाजपा ने यूपी CEO को लिखा पत्र


इसके साथ ही भाजपा ने यूपी सीईओ को लिखे पत्र में कहा, “इसलिए आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त विधानसभा के सभी बूथों पर पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही मतदान कराएं और गहन तलाशी लेकर दूसरे जिलों से आने वाले फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदान करने से रोका जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि निष्पक्ष मतदान हो सके।” उत्तर प्रदेश उपचुनाव में पुलिस द्वारा मतदान को प्रभावित करने के समाजवादी पार्टी के आरोपों के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि सपा अपनी हार से मुंह छिपाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में नौ जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव हुए हैं।

पार्टियों के बीच झड़प


उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान दो पार्टियों के बीच झड़प हो गई। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिषेक सिंह का कहना है कि शांति बहाल हो गई है और मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आरोप लगाया कि मीरापुर निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस मतदाताओं के साथ “दुर्व्यवहार” कर रही है। एसपी ने एक्स पर कहा, “उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है, मतदान प्रभावित हो रहा है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 318 पर पुलिस मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और महिलाओं पर लाठियां चला रही है। चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना चाहिए।”

आपको बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश की नौ सीटों मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, शीशमऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां पर मतदान हो चुका है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसे पिछले आम चुनावों में राज्य में 80 में से केवल 36 सीटें ही मिल सकी थीं ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे Jhargram Assembly Seat सीट पर राजनीतिक हलचल तेज होती जा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵