TMC सांसदों के बीच ‘मिठाई’ को लेकर हुई बहस, EC ऑफिस में भिड़ गए नेता! जानिए पूरा मामला

भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों के बीच चुनाव आयोग के दफ्तर में झगड़ा हुआ है। विवाद की शुरुआत एक मिठाई से हई।

1
Kirti Azad
Kirti Azad

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों के बीच चुनाव आयोग के दफ्तर में झगड़ा हुआ है। इस विवाद की शुरुआत एक मामूली सी बात मिठाई से हुई, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों सांसद आपस में भिड़ गए।

EC ऑफिस में हुआ आमना-सामना

टीएमसी सांसद चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपने गए थे। अमित मालवीय का कहना है कि पार्टी ने सांसदों को निर्देश दिए थे कि वे पहले संसद भवन में इकट्ठा हों और ज्ञापन पर हस्ताक्षर करें, फिर साथ में चुनाव आयोग जाएं। लेकिन कुछ सांसद सीधे आयोग पहुंच गए, जिससे एक अन्य सांसद नाराज़ हो गए। जब दोनों वहां आमने-सामने हुए, तो बहस शुरू हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक सांसद ने वहां मौजूद पुलिस से दखल देने को कहा। बाद में यह खबर ममता बनर्जी तक भी पहुंची, जिन्होंने दोनों नेताओं को शांत रहने की सलाह दी।

व्हाट्सऐप ग्रुप में भी चला झगड़ा

अमित मालवीय ने एक ‘AITC MP 2024’ व्हाट्सऐप ग्रुप की कथित चैट्स शेयर कीं, जिसमें दोनों सांसदों के बीच फिर से बहस देखने को मिली। इस चैट में एक सांसद ने तंज कसते हुए लिखा “आप अपने दिल्ली पुलिस और बीएसएफ को भेज दो मुझे गिरफ्तार करने। आप तो इंटरनल पॉलिटिक्स के कैप्टन हो। उन्होंने आगे एक ‘इंटरनेशनल ग्रेट लेडी’ का ज़िक्र करते हुए उसके “ब्वॉयफ्रेंड” और “खेल खिलाड़ी” जैसे संदर्भों के साथ कटाक्ष किया।

दूसरे सांसद का शांतिपूर्ण जवाब

दूसरे सांसद ने जवाब में कहा:”आराम से रहिए, दीदी ने आप पर भरोसा किया है। राजनीति में सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। बचकानी हरकत मत कीजिए। इसके बाद पहली सांसद ने फिर तीखा जवाब दिया और आरोप लगाया कि दूसरे सांसद भाजपा से इसलिए निकाले गए क्योंकि वे “अंदरूनी राजनीति” कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे दुर्गापुर जाकर उनकी पोल खोलेंगे और यह भी आरोप लगाया कि दूसरा सांसद पार्टी को “बेच” देना चाहता है।

सवाल बना हुआ है – ‘इंटरनेशनल ग्रेट लेडी’ कौन?

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में यह सवाल उठाया है कि आखिर ये ‘इंटरनेशनल ग्रेट लेडी’ कौन है, जिसके बारे में दोनों सांसद इशारों में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रहस्य अब जनता को सुलझाना है। इस पूरे मामले ने तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। चुनावी माहौल में पार्टी के लिए यह स्थिति नुकसानदायक हो सकती है, खासकर जब बात सार्वजनिक रूप से सामने आए झगड़े की हो।