back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Diwas पर PM मोदी का बड़ा संदेश, राष्ट्रपति से लेकर गृहमंत्री तक ने दी बधाई! जानिए किसने क्या कहा

बिहार आज 22 मार्च 2025 अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार आज 22 मार्च 2025 अपना 113वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी बोले- बिहार के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,”वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार आज अपनी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और इसमें बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार के चौतरफा विकास के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार को बताया ज्ञान और विकास का केंद्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,”बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत को सराहा

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार को ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बताते हुए कहा,”इतिहास से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्ध है।

जेपी नड्डा ने कहा- बिहार के परिश्रमी लोगों का योगदान प्रणम्य

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को सलाम करते हुए लिखा, “भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से सदैव संपूर्ण विश्व को आलोकित किया है। बिहार के परिश्रमी भाई-बहनों का योगदान प्रणम्य है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहारवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “संस्कृति, ज्ञान और सभ्यता की महान धरा बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी वासियों को शुभकामनाएं। मेरी अभिलाषा है कि यह प्रदेश निरंतर खुशहाली और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन साल 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य बनाया गया था। इस खास मौके पर पूरे बिहार में संस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों और सरकारी आयोजनों का आयोजन किया जाता है। बिहार की धरती हमेशा से वीरों, विद्वानों और क्रांतिकारियों की जननी रही है। आज का दिन बिहार के गौरवशाली इतिहास और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव मनाने का दिन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...