back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकपाल टीम को मिली ₹70 लाख की BMW कार, भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी नजर, ड्राइवरों और स्‍टाफ को भी ट्रेनिंग

अब लोकपाल अध्यक्ष और सात सदस्य देश की सबसे महंगी, सुरक्षित और आधुनिक BMW 330Li लॉन्ग व्हील बेस मॉडल कारों में सवारी करेंगे। ये कारें शानदार, तेज और अत्यंत सुरक्षित हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अब लोकपाल अध्यक्ष और सातों सदस्य देश की सबसे महंगी जग्‍जरी BMW की आधुनिक, शानदार और सुरक्षित 3 सीरीज के 330 AI मॉडल कार में सफर करेंगे। सफेद रंग की ये महंगी और लग्जरी कारें उन्हें आवंटित की गई हैं, जो न सिर्फ सुविधा बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहतरीन मानी जाती हैं।

लोकपाल अध्यक्ष और सदस्यों के लिए चुनी गई BMW 330 LI लॉन्ग व्हील बेस मॉडल कारें देश की सबसे सुरक्षित, तेज रफ्तार और शानदार गाड़ियों में गिनी जाती हैं। इन सुपर लग्जरी कारों की खरीद के लिए पिछले हफ्ते ही टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 

भारत के लोकपाल की ओर से जारी टेंडर में BMW 3 Series 330 Li मॉडल की कुल 7 सफेद रंग की, स्पोर्ट और लॉन्ग व्हीलबेस वाली कारों की मांग की गई है। प्रत्येक कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 70 लाख रुपये है, जिसके चलते 7 कारों पर कुल खर्च लगभग 5 करोड़ रुपये होगा। फिलहाल लोकपाल में चेयरपर्सन समेत कुल 7 सदस्य हैं, जिनके लिए ये वाहन खरीदे जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, BMW 330 LI मॉडल की इन लग्जरी कारों की डिलिवरी अगले महीने तक होने की उम्मीद है। करीब 70 लाख रुपये कीमत वाली इन कारों का इस्तेमाल लोकपाल अध्यक्ष और सदस्य इसी साल 2025 में शुरू कर देंगे। सात कारों की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

आधुनिक साधन से लैस है कार 

लोकपाल अध्यक्ष और सातों सदस्य BMW 330 LI लॉन्ग व्हील बेस मॉडल में सफर करेंगे, जो आधुनिक विलासिता और सुरक्षा के हर आधुनिक साधन से लैस है। यह कार अपनी तेज रफ्तार, शानदार डिजाइन और उच्चतम सुरक्षा मानकों के लिए जानी जाती है। इससे स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाले लोकपाल की सवारी भी विशेष और बेहतरीन होगी।

ड्राइवरों और स्‍टाफ को दी जाएगी ट्रेनिंग

गाड़ियों की डिलिवरी के बाद, BMW कंपनी के लिए लोकपाल के ड्राइवर और स्टाफ को कम से कम सात दिन की ट्रेनिंग देना अनिवार्य होगा। इस ट्रेनिंग में उन्हें कार के सभी सिस्टम और तकनीकी फीचर्स समझाए जाएंगे ताकि वे इन शानदार वाहनों पर पूरी तरह से महारत हासिल कर सकें।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...