नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार से जम्मू कश्मीर विधानसभा (Jammu & Kashmir Assembly) का सत्र चल रहा है जिसका आज तीसरा दिन है। आज जम्मू कश्मीर को उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने एक प्रस्ताव पास कराया जिसमें आर्टिकल 370 की बहाली की बात कही गई थी। हालांकि BJP के विधायको ने इस प्रस्ताव के विरोध में भारी हंगामा किया। विरोध के बावजूद भी प्रस्ताव को बहुमत से पास करा लिया गया।
BJP ने प्रस्ताव की टाइमिंग पर उठाए सवाल
सरकार के द्वारा आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया। इसके बाद BJP विधायक सुनील शर्मा ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया। सुनील शर्मा का कहना था कि विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जानी थी लेकिन सरकार की ओर से इस मुद्दे को भटकाया जा रहा है। इस तरह का प्रस्ताव पेश करना ठीक नहीं है। जबकि सरकार की ओर से इस बात पर जोर दिया गया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जम्मू कश्मीर के चुने हुए प्रतिनिधियों से बात करे और इसका समाधान निकाले।
NC-PDP ने किया प्रस्तव का समर्थन
प्रस्ताव पेश होते ही नेशनल कॉफ्रेंस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया जबकि इसके अलावा पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो सज्जाद लोन ने भी इसका समर्थन किया। जम्मू कश्मीर विधानसभा में सरकार के खिलाफ रहने वाली महबूबी मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के तीन विधायकों ने भी प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। निर्दलीय विधायक शेख खुर्शीद और शब्बीर कुल्ले का भी प्रस्ताव को अपना समर्थन सौंपा।
आर्टिकल 370 को बहाल नहीं किया जा सकता- BJP
BJP की तरफ से लगातार ये बात कही गई कि आर्टिकल 370 को संसद के द्वारा निरस्त किया गया है जिसे जम्मू कश्मीर विधानसभा के जरिए बहाल नहीं किया जा सकता। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने इसका विरोध किया।




