back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में बारिश से जलभराव, ट्रैफिक व्‍यवस्‍था हुई प्रभावित, आतिशी बोलीं- कहां हैं मुख्यमंत्री-PWD मंत्री?

दिल्ली में आज सुबह से हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। जिसे लेकर आप नेता आतिशी ने सरकार को घेरा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में मंगलवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी है। आईटीओ, धौला कुआं, पटेल नगर, रोहिणी समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खासकर ऑफिस टाइम में हुई बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अक्षरधाम सेतु के पास भारी जाम की स्थिति बनी रही, जहां वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। 

बीते सोमवार को भी भारी बारिश के चलते राजधानी की कई सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे ऑफिस और स्कूल जाने वालों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश और जलभराव की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो को आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री आतिशी ने X पर साझा करते हुए सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि “मुख्यमंत्री आखिर हैं कहां?”

“कहां हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?”


कमला नगर मार्केट में पानी से भरी सड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आतिशी ने साझा करते हुए दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “10 मिनट की बरसात के बाद कमला नगर का ये हाल! ये है 4 इंजन की सरकार का कमाल!” साथ ही उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और PWD मंत्री परवेश वर्मा को टैग करते हुए तीखा सवाल पूछा “कहां हैं मुख्यमंत्री जी, कहां है PWD मंत्री जी?” 

दिल्ली में आज और कल बारिश की संभावना


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज और कल राजधानी में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे, वहीं अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

बारिश के चलते दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का AQI 87 दर्ज किया गया, जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। CPCB के मानकों के अनुसार 0–50 (अच्छा), 51–100 (संतोषजनक), 101–200 (मध्यम) माना जाता है। हालांकि बारिश से प्रदूषण में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...