नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली नगर निगम की पार्षद सुमन टिंकू राजौरा की आम आदमी पार्टी में वापसी हो गई है। इस साल भारत जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कुछ महीनों बाद पार्षद सुमन टिंकू मंगलवार को फिर से AAP से जुड़ गई। उनकी आप पार्टी में वापसी हुई है। पार्षद सुमन टिंकू राजौरा ने भाजपा में शामिल होने के फैसले को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया।
इसी साल बीजेपी में शामिल हुईं थी सुमन टिंकू राजौरा
दिल्ली नगर निगम के मंगोलपुरी में वार्ड 50 बी का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्षद सुमन टिंकू राजौरा ने इस साल की शुरुआत में भाजपा का थामन थामा था। पिछले महीने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बीजेपी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वह अपने पति के साथ ‘आप’ में लौट आईं।
सौरभ भारद्वाज ने पार्टी में कराया शामिल
‘आप’ दिल्ली चीफ अध्यक्ष और पार्टी के सीनियर नेता सौरभ भारद्वाज ने सुमन टिंकू राजौरा की वापसी कराते हुए पार्टी की टोपी और दुपट्टा भेंट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के साथ बीजेपी के विश्वासघात ने इसके अपने नेताओं को भी छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।
क्या बोले MCD के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग
MCD के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि राजौरा की ‘आप’ में वापसी गर्व का क्षण है। मैंने देखा कि कैसे उन्होंने झुग्गीवासियों के साथ व्यवहार किया, ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा करने के बाद उनके घर छीन लिए।
‘बीजेपी गरीबों का समर्थन नहीं करती’
अंकुश नारंग ने कहा कि MCD चेयरमैन के चुनाव के दौरान ‘आप’ के उम्मीदवार को वोट देने से उन्हें कुछ हद तक मानसिक शांति मिली। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की अपनी बात पर कायम रहने के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजेपी गरीबों का समर्थन नहीं करती, बल्कि उन्हें मिटाना चाहती है।




