back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमले के आरोपी का एनकाउंटर, राजासांसी इलाके में हुई मुठभेड़

शुक्रवार और शनिवार की दरमयानी रात को अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर में ग्रेनेड हमला किया था। आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब की राजधानी अमृतसर में शुक्रवार और शनिवार की दरमयानी रात को एक विस्फोट से पूरा इलाका सहम गया। दरअसल, ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया। अंदर सो रहे मंदिर के पुजारी की जान जैसे तैसे बच गई लेकिन पूरे इलाके में दहशत का माहौल छा गया। आस पास लगे CCTV की जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि हमलावरों के एक हाथ में झंडा था तो दूसरे हाथ में ग्रेनेड। ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी गुरसदिक का पुलिस से साथ एनकाउंटर हुआ जिसमें वह मारा गया।

घूम रहे थे आरोपी

पुलिस को जानकारी मिली की जिस बाइक का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था वह बाइक राजासांसी इलाके में देखी गई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम को वहां भेजा। जब एसएचओ छेहरटा ने आरोपी की मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी और पुलिस की टीम पर गोली चलाई। इस फायरिंग में एक गोली कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह से बाएं हाथ पर लगी। दूसरी गोली इंस्पेक्टर अमलोक सिंह की पगड़ी पर लगी। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने जवाबी कार्यवाई के लिए फायरिंग की और गोली आरोपी गुरसदिक को जाकर लगी। अस्पताल के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिहार से तीन आरोपियों को पकड़ा

रात करीब 12:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद पुलिस ने बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी भारत से दूर भागने की फिराक में थे। इनकी नेपाल भागने की योजना थी। हमलावरों को ग्रेनेड और गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई इन्होंने ही की थी। उल्लेखनीय है कि अमृतसर ठाकुरद्वारा स्थित मंदिर पर शुक्रवार देर रात 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। वह घटना CCTV में कैद हो गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...