back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 प्रति माह करने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति महीने करने का ऐलान किया है। अब यह राशि दिवाली के बाद से लागू होगी। फिलहाल लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये मिलते हैं।

जुलाई में मिलेंगे 1500 रुपये , रक्षाबंधन पर विशेष बोनस

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को अतिरिक्त 250 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि जुलाई महीने में बहनों को पूरे 1500 रुपये की राशि प्राप्त होगी। हाल ही में जबलपुर में लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए मोहन यादव ने कहा,“हमारी सरकार आने वाले पांच साल तक योजना को और मजबूत करेगी और धीरे-धीरे इस योजना की राशि को 3000 रुपये तक पहुंचाया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने रखी थी योजना की नींव

इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले की थी। यह योजना इतने बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हुई कि इसे बीजेपी की सत्ता वापसी का बड़ा कारण माना गया। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे आगे बढ़ाकर महिलाओं को और ज्यादा आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं।

योजना का लाभ किसे मिलता है?

यह योजना 18 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं के लिए है। हर महीने सीधे खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह ऐलान बताता है कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैआने वाले समय में अगर वादा किया गया 3000 रुपये प्रति माह का लक्ष्य पूरा होता है, तो यह देश की सबसे प्रभावशाली महिला सहायता योजनाओं में से एक बन जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर तांत्रिक क्रिया से आत्मा बुलाने की कोशिश; बॉयफ्रेंड का सनसनीखेज कबूलनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...