back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘एक्‍शन ऐसा हो कि दोबारा ना करे हमला’ पहलगाम हमले को लेकर PAK पर फूटा फारूक अब्दुल्ला का गुस्सा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, आज भारत चाहता है की पाक पर ऐसी कार्रवाई की जाएं कि इसके बाद ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक, संवेदना और रोष की लहर दौड़ रही है। इस हमले के बाद पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने के लिए भारत भी अपनी तैयारी कर रहा है। इस बीच पूर्व सीएम और जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की। उन्होंने साफ शब्‍दों में कहा‍ कि अब पाक से वार्ता करने का सवाल ही पैदा नहीं होता, क्‍योंकि उनमें मानवता नाम की कोई चीज ही नहीं है। 

हमले के बाद दुनिया भर के देश भारत को समर्थन दे रहे है। इस हमले की कड़ी निंदा और शोक संवेदना व्‍यक्‍त कर रहे है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा अब पाकिस्तान से वार्ता नहीं की जा सकती है, क्‍योंकि उन्होंने खुलेआम इंसानियत का कत्ल किया है। भारत ने 1947 में ही टू-नेशन थ्योरी (Two-Nation Theory) से इनकार कर दिया था। और आज भी उसे मानता नहीं है, क्योंकि देश में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब एक हैं। 

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘ हमें अफसोस है की हमारा पड़ोसी मुल्‍क आज भी नहीं जानता है की उसने इंसानियत का कत्लेआम किया है। अगर वो ये समझता है कि उसके इस कारनामे से हम लोग पाकिस्तान में चले जाएंगे उनकी इस गलतफहमी है। उन्होंने कहा, ‘हम जब 1947 में उनके साथ नहीं गए, हमने टू-नेशन थ्योरी को नकार दिया था। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई जो भी है हम सब एक है। उनकी इस हरकत से हम कमजोर नहीं होंगे। हम इससे मजबूत हो रहे है और उनको अच्छा जवाब देंगे। 

पाकिस्तान से शांति वार्ता पर क्या बोले फारूक?

पाकिस्‍तान की शांति वार्ता पर फारुख अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि, पाक कह रहा है की बातचीत होनी चाहिए। क्‍यों बातचीत होनी चाहिए? मैं हर वक्त डायलॉग को फेवर करता था। मैं हर बार चाहता था की वार्ता हो। मगर अब यह बातचीत करने का समय नहीं है। ऐसे में हम उन घरवालों को क्या कहेंगे? जो इस घटना में अपनों को खोया है। क्या हम बात करेंगे? क्या ये इंसाफ होगा? 

पाकिस्तान पर हो जोरदार एक्शन

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र से मांग करते हुए कहा कि, आज भारत बालाकोट जैसी कार्रवाई नहीं चाहता है, आज भारत चाहता है की ऐसा एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लिया जाए कि दोबारा ऐसी घटनाएं ना हो। उनको इस कार्रवाई से सबक मिलें। दोबारा इस तरह की घटना को अजांम देने से पहले पाकिस्‍तान सौ बार सोचें।  

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵