back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मै किसी रिश्तेदार या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा, काम के आधार पर मिलेगा चुनाव का टिकट”- अरविंद केजरीवाल

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वे उम्मीदवारों का मूल्यांकन में भाई-भतीजावाद नहीं करेंगे। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आधी दिल्ली पर केंद्र का नियंत्रण है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी (AAP) जोर-शोर से लगी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने उम्मीदवारों को तय करने को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट दिए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की जीत होगी- अरविंद केजरीवाल 

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी क्योंकि उसने सच्चाई के रास्ते को अपनाया है। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा है कि AAP को भगवान और लोगों का आशिर्वाद मिला हुआ है।

उम्मीदवारों के मूल्यांकन में भाई-भतीजावाद नहीं होगा

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव फरवरी 2025 में होंगे। उम्मीदवारों को लेकर अरविंद केजरीवाल का कहना है, “मै किसी रिश्तेदार, परिचित या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा।” आगे केजरीवाल ने बताया कि वे उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके काम, जीतने की संभावना और जनता की राय के आधार पर करेंगे। आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा चुनाव को धर्म युद्ध बताते हुए हर कीमत पर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

भगवान AAP का साथ दे रहे हैं- अरविंद केजरीवाल 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान AAP का साथ दे रहे हैं क्योंकि पार्टी सच्चाई के रास्ते पर चल रही है। ईश्वर AAP के साथ हैं और दिल्ली चुनाव में जीत हासिल होगी। केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त सेवाओं का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा इसे रेवड़ी कहती है। पूर्व सीएम ने कहा, ‘हां हम मुफ्त की रेवड़ी देते है, जिसकी दिल्लीवासी सराहना करते है और उसकी मांग करते हैं।’ केजरीवाल का कहना है कि भाजपा 20 राज्यों में शासन करती है और वे इनमें से किसी भी राज्य में इनमें से कोई सेवा नहीं देते जो आम आदमी पार्टी देती है। 

केंद्र ने आधी दिल्ली पर नियंत्रण किया हुआ है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, स्वास्थ और शिक्षा सुविधाएं देते हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा ने केंद्र के जरिए राजधानी के आधे हिस्से को नियंत्रित किया हुआ है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵