back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते तक रहेगा बादलों का डेरा, हल्की बारिश के आसार, जानिए अन्‍य राज्‍यों का हाल

देशभर में मॉनसून सक्रिय है। कई राज्यों में तेज और लगातार बारिश हो रही है। जबकि राजधानी दिल्‍ली में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत में मॉनसून के प्रभाव के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। कई राज्यों में तेज बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर खतरे की सीमा से ऊपर बह रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं और आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली को लेकर विभाग ने कहा है कि अगले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

इन राज्यों में बाढ़ बनी मुसीबत

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जिन राज्यों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, उनमें असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश इस मौसम में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में बाढ़ और मूसलधार बारिश के कारण अब तक 105 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे वहां हालात और भी चिंताजनक हो गए हैं।

इन राज्यों में भूस्खलन और आकाशीय बिजली का खतरा

मॉनसून सीजन में देश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली, बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वहीं गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आगामी 24 घंटों के भीतर मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में सामान्य से कम बारिश

जहां एक ओर झारखंड, राजस्थान और लद्दाख जैसे राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, वहीं देश के कई राज्‍यों, खासकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में बारिश की भारी कमी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। अगर झारखंड की बात करें तो अब तक राज्य में 595.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 71% ज्यादा है। इसी तरह राजस्थान में भी 271.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। 

गुजरात में सामान्य से 64% अधिक बारिश

गुजरात में इस मॉनसून सीजन अब तक 388 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक है। यह राज्य उन क्षेत्रों में शामिल है जहां इस बार मानसून ने अपेक्षाकृत अधिक सक्रियता दिखाई है। वहीं दूसरी ओर, देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां वर्षा सामान्य रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘सामान्य वर्षा’ का तात्पर्य है कि बारिश की मात्रा सामान्य सीमा से 19 प्रतिशत ऊपर या नीचे रही हो। इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...