नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडियन आइडल का 15 सीजन खत्म हो चुका है और इसकी विनर मानसी घोष बन चुकी हैं। वहीं ये सीजन खत्म होने के बाद दर्शक अब इसके अगला सीजन का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि विशाल ददलानी ने शो छोड़ने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने इसकी खास वजह बताई है।
सिंगर ने कहा शो को अलविदा
सिंगर विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल 15 से अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “अलविदा यारों, 6 सीजन में जितना मजा किया, उससे भी ज्यादा याद आएगी।” विशाल ने आगे लिखा, “मेरे पास बस इतना ही है दोस्तों! लगातार 6 सीजन के बाद, आज रात इंडियन आइडल में जज के तौर पर मेरा आखिरी एपिसोड है।
श्रेया, बादशाह, आदि, आराधना, चित्रा, आनंद जी, सोनल, प्रतिभा, साहिल, सलोनी, मुस्कान, अभिशा, पूरी प्रोडक्शन टीम, विलास, कौशिक (पिंकी), और सभी को-जज, सिंगर्स और म्यूजिशियन इतने सालों से आपका शुक्रिया! यह वाकई घर जैसा है। वह मंच सच्चा प्यार है! म्यूजिक बनाने, कॉन्सर्ट करने और लगभग कभी मेकअप न करने का समय आ गया है! जय हो!” सिंगर कैसे वीडियो से यह पता चल रहा है कि अब वो वापस म्यूजिक बनाने और कॉन्सर्ट करने में बिजी दिखेंगे।
फैंस और सेलेब्स का आया रिएक्शन
सिंगर कैसे वीडियो पर अब लगातार कमेंट्स आ रहे हैं और फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”सर हम आपको बहुत याद करेंगे धन्यवाद इतने लोगों को इंस्पायर करने के लिए।” वहीं दूसरे ने लिखा, ”सर आपके बिना इंडियन आइडल अधूरा रहेगा।” फैंस के साथ ही सो के जज बादशाह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ”जाने नहीं देंगे तुम्हें।” शो के होस्ट आदित्य नारायण ने लिखा, ”एक युग का अंत इंडियन आइडल आपके बिना कभी भी वैसा नहीं रहेगा, बड़े भाई। साथ में बिताए सभी बेहतरीन पलों के लिए आभारी हूं।”





