नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ आज 31 जुलाई को रिलीज हो गई है। इसे हिंदी के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरो में दस्तक देते ही दर्शक काफी प्यार दे रहे है। और फिल्म की जमकर तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर फिल्म का ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।
एक्स रिव्यू में बताया ब्लॉकबस्टर
गौतम तिन्ननुरी के निर्देशक में बनी फिल्म ‘किंगडम’ का हिंदी वर्जन आते ही सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। ‘किंगडम’ को लेकर फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब जब आज रिलीज हो गई तो यह साफ हो गया है कि दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन, इमोशन और थ्रिल से भरपूर एक कहानी देखने को मिल ही गई। ऐसे में आइए एक्स रिव्यू से जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म..
फिल्म ‘किंगडम’ सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही, ट्विटर पर शुरुआती दर्शकों की उत्साह और ज़बरदस्त रिएक्शन का दौर शुरू हो गया है। विजय देवरकोंडा अभिनीत इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। ऐसा लगता है कि इसने फैंस को और फिल्म प्रेमियों, दोनों को ही प्रभावित किया है।
ये फिल्म मंझे हुए सितारों से सजी हुई है वहीं वजह है कि इस फिल्म की अभिनय से लेकर संगीत और कहानी तक को फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है। विजय देवकोड़ा की इस फिल्म को देखकर दर्शकों में काफी उत्साह और प्यार उमड़ रहा है।
फिल्म को लेकर ट्वीटर रिव्यू
वही, फिल्म रिएक्शन जाने में इसे लेकर ट्वीटर यूजर्स ने बहुत सपोर्ट किया है। फिल्म को लेकर यूजर्स ने लिखा- “#किंगडम पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर है। ” दूसरे यूजर्स ने लिखा, “जब 2.75 का मतलब ब्लॉकबस्टर हो! #किंगडम वेंकी की सिग्नेचर रेटिंग के साथ एलीट लीग में शामिल हो गया है!” एक तीसरे यूजर्स लिखते है- #विजयदेवरकोंडा ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक दिया है। एक अन्य ने लिखा- #वेंकी भी अपनी भूमिका में चमकते हैं। अनिरुद्ध का बीजीएम बेहतरीन है…
उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन की संभावना
इस फिल्म में साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा मुख्य रोल में कमाल का अभिनय किया है। तो वही, निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने एक दमदार कहानी पेश की है, सत्यदेव ने इस फिल्म को गहराई दी है और फिल्म में अनिरुद्ध का संगीत लाजवाब है। ऐसे में बात करें तो फिल्म ‘किंगडम’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। और आने वाले दिनों में इसके और भी ज़्यादा कलेक्शन करने की उम्मीद है।





