नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शो तारक मेहता के उल्टा चश्मा में टप्पू और सोनू की शादी से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि भिड़े भी हैरान हो गए हैं। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें टप्पू और सोनू वेडिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में शादी के बाद दोनों यह कहते हुए नजर आते हैं कि हमारी शादी हो गई हमें आशीर्वाद दीजिए। इस प्रोमो को देखने के बाद लोग भी यकीन नहीं कर पा रहे और इसे सपना बता रहे हैं।
प्रोमो में क्या दिखाया गया
मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है इसमें भिड़े, मालती, चम्पक लाल, जेठा लाल और तारक मेहता के मंदिर में नजर आते हैं और कहते हैं यह शादी नहीं हो सकती। इसके बाद टप्पू कहता है, शादी तो हो गई। टप्पू के दादाजी चंपकलाल कहते हैं कि पहले बताना था हम भी शादी देखते। चंपकलाल भिड़े को समझते है कि अब शादी हो गई तो आशीर्वाद भी दे देते हैं। लेकिन भिड़े आग बबूला होकर बोलता है टप्पू तुम मेरे जमाई कभी नहीं बन सकते। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को देखने के बाद लोग इसे ड्रीम सीक्वेंस बता रहे हैं।
यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन
शो के इस प्रोमो पर यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सपना बहुत लंबा नहीं हो गया?’ दूसरे यूजर ने लिखा, आरे कितनी बार शादी दिखाओगे वैसे भी होने वाली तो है नहीं उससे अच्छा नया परिवार लाने वाले थे वही ले आओ या GPL स्टार्ट करदो। तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई लोग मैं बता रहा हूं ये भिड़े का सपना है।’ बता दें कि, शुरू से ही भिड़े को टप्पू और सोनू की दोस्ती पसंद नहीं रही है।
लंबे समय से चल रहा है शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो टीवी का सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला शो है। इस सीरियल को देखना तो बहुत पसंद करते हैं। यह साल 2008 में शुरू हुआ था जिसमें मुख्य भूमिका दिलीप जोशी निभा रहे हैं। इसके अलावा शो में ऐसे कई करेक्टर है जो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं।





