नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल अक्सर एक्शन फिल्मों में दिखाई देते हैं तो वहीं बॉलीवुड में कम बैक के बाद वह एक बार फिर से एक्शन करते हुए फिल्म ‘जाट’ में दिखाई देने वाले हैं। सनी देओल की फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के अब एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसके आंकड़े भी सामने आ रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब उसके कलेक्शन भी आना शुरू हो गए हैं।सैकनिलक के अनुसार हिंदी 2डी प्रारूप में 1,544 शो में 10,965 टिकट बेचे गए हैं। हालांकि ब्लॉक बुकिंग को ध्यान में रखते हुए, कुल बुकिंग 48.04 लाख रूपए है। आपको बता दें कि, अभी फिल्म रिलीज होने में एक दिन और बचा हुआ है ऐसे में इस आंकड़े में बदलाव हो सकते हैं।
फिल्म के ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन
सनी देओल की फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं इस फिल्म को देखने के लिए अब तक सनी देओल ने एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्म में की हैं। वहीं उनका पुराना अंदाज इस फिल्म में एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दर्शक की अंदाजा लगा रहे हैं कि सनी देओल की फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है और पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग करेगी। आपको बता दें कि, सनी देओल की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 525.45 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था।
गोपीचंद मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी ‘जाट’ को माइथरी मूवी मेकर्स, ज़ी स्टूडियो और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं।वहीं रणदीप हुडा विलेन अवतार में दिखाई देंगे। इसके अलावा कई और सेलेब्स भी इस दिल में नजर आएंगे। सनी देओल के साथ-साथ ररणदीप हुड्डा की भी यह फिल्म दमदार होने वाली है। रणदीप हुड्डा ने भी अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनके फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक है।




