नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने कॉमेडी और एक्टिंग से दर्शकों को गुदगुदाने वाले हेरा फेरी 3 का सीक्वल लेकर एक बार फिर मौजूद होगी ये तिकड़ी, जिसमें राजू, बाबू भैया और श्याम की तिकड़ी दर्शकों का फिर मनोरंजन करने तैयार है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी इस आइकॉनिक कॉमेडी सीरीज की तीसरा पार्ट अब धीरे-धीरे फाइनल रूप ले रही है. कुछ समय पहले जहां खबरें थीं कि, परेश रावल ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है तो वही इस फैसले के चलते अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उन पर 25 करोड़ का कानूनी दावा भी ठोका था। अब वही परेश दोबारा फिल्म का हिस्सा बन चुके है जिसे लेकर हाल ही में सुनील शेट्टी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बहुत ही बेसब्री से ‘हेरा फेरी 3’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक बार फिर तिकड़ी के रूप में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को देखने मिलेगें। जहां बीच में दर्शकों को तब निराशा हाथ लगी जब परेश रावल ने फिल्म से खुद को बाहर कर लिया था। इसके बाद उनके और अक्षय कुमार के बीच लीगल एक्शन से लेकर काफी कुछ हुआ। लेकिन अब जब परेश रावल ने फिर से फिल्म में वापसी की पुष्टि की है। तब से फैंस के मन में एक बार फिर राजू, बाबू भैया और श्याम की तिकड़ी को देखनें की उम्मीद जाग गई है। वही इस बीच श्याम यानी कि सुनील शेट्टी ने परेश रावल के फिल्म में फिर से वापसी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुनील शेट्टी ने बयान दिया
‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी को लेकर अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने मजेदार बयान दिया है जिसमें उन्होंने फिल्म के बारे में भी बात की है। जानें क्यों बोले ऐसा और कैसी होगी फिल्म की कहानी। बता दे, साईं बाबा मंदिर के दर्शन को गए सुनील शेट्टी ने दर्शन के दौरान साईं सफर यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है। अब रिलीज के बाद ही बात करूंगा उससे पहले ‘हेरा फेरी’ के बारे में बात ही नहीं करूंगा.”
हेरा फेरी 3 कैसी होगी?
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि, उसी ओरिजनल अंदाज में यह एक फैमिली फिल्म होगी। जिसे आपको टीवी या मोबाइल पर छुपकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरा परिवार साथ में बैठकर हंसेगा। जिसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि ये फिल्म सबको एक बार फिर जोर-जोर से हंसाकर पेटदर्द करवाने तैयार है।
परेश रावल ने भी की पुष्टि
वही बाबू भैया यानी परेश रावल ने भी हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि, वे एक बार फिर फिल्म में वापसी कर चुके हैं और अब सब ठीक है। हमारे बीच विवाद नही है। जब लोग कुछ चीज से इतना प्यार करते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि हम और मेहनत कर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें।





