नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर सारी तैयारियां कर चुके हैं। आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट का ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन है। अंबानी परिवार अपनी छोटी बहू का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज अनंत अंबानी अपनी मंगेतर से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत और राधिका की बारात और वरमाला के समय का अपडेट सामने आया है।
रॉयल रही अनंत-राधिका की शादी
अंबानी परिवार अनंत की शादी को खास बनाने के लिए मार्च से प्री-वेडिंग फंक्शंस एंजॉय कर रहा है। कपल की शादी यादगार रहने वाली है, जिसमें विदेशी मेहमान, बॉलीवुड कलाकार, लजीज खाना, टाइट सिक्योरिटी, शाही आउटफिट हर एक पल को खूब इंजॉय किया गया है। अनंत-राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में रॉयल रहा था।
हिंदू रीति-रिवाज से होगी शादी
अनंत और राधिका मरचेंट की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। कपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए गुजराती रस्में निभाई गईं। 6 जुलाई को अनंत और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी सेलिब्रेट की गई थी। 08 जुलाई को हल्दी सेरिमनी सेलिब्रेट किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। इसके बाद 10 जुलाई को एंटीलिया में मेहंदी फंक्शन सेलिब्रेट किया गया।
बारात से लेकर वरमाला तक की टाइमिंग
दूल्हे राजा अनंत अंबानी दोपहर 3 बजे बारात लेकर आएंगे। इसके बाद मिलनी रस्म निभाई जाएगी। रात को 8 बजे वरमाला की रस्म होगी। इसके अलावा लग्न, सिंदूरदान और सात फेरे की रस्म रात 9 बजे निभाई जाएगी। बता दें कि, 13 जुलाई को दूल्हा दुल्हन के लिए आशीर्वाद फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा और 14 जुलाई को मेहमानों के लिए खास रिसेप्शन रखा गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





