नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में लंदन में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था। तब से, खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस से हॉलीवुड डिवा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब भी हिंदी सिनेमा जगत में असली प्रतिभा की बात आती है तो, सबसे पहले इंडियन देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया जाता है। ‘प्रियंका चोपड़ा’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि मेहनत और जुनून की शानदार मिसाल है।
ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाने वाली प्रियंका ने हर किरदार को दिल से निभाया। चाहे वो ‘फैशन’ की स्ट्रगल करने वाली मॉडल हो या ‘मैरी कॉम’ की दमदार बॉक्सर, उन्होंने हर बार साबित किया कि वो खूबसूरत होने के साथ-साथ टैलेंटेड भी हैं। आज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का का जन्म दिन है। एक्ट्रेस आज अपना 42वां जन्म दिन सेलिब्रिट कर रही है। इस मौके पर उनके बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में जानेंगे।
प्रियंका चोपड़ा इस समय एक बेहतरीन लाइफस्टाइल जी रही हैं, लेकिन इसके पीछे उनकी मेहनत, दर्द और हिम्मत की सच्ची कहानी छिपी हुइ है। प्रियंका को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश-विदेश में अपनी अलग छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और मेहनत के दम पर टॉप एक्ट्रेस बन गईं। आज हॉलीवुड में भी नाम कमा रही है।
17 साल की उम्र में बनी थीं मिस वर्ल्ड
18 जुलाई 1982 को भारत के जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग, मॉडलिंग, और प्रोड्यूसिंग के तौर पर भी काम किया। उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिलाब जीतकर दुनिया के सामने आई।
उन्होने अपना कॅरियर छोटी सी उम्र से शुरुआत की। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने बाद एक्ट्रेन से अपने अभिनय की कहानी भी शुरू होने लगी। उन्होंने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी?’, ‘कमीने’, ‘डॉन 2’, ‘अग्निपथ’, ‘बर्फी!’, ‘कृष 3’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘डॉन 2’, और ‘द स्काई इज पिंक’ जैसी शानदार बॉलीवुड फिल्में दी हैं।
अपनी शर्तों पर फिल्में चुनीं
बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने कई जोखिम उठाए, जैसे फिल्म ‘ऐतराज’ में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया और सबका दिल जीत लिया।. उस दौर में हीरोइनें निगेटिव रोल करने से डरती थीं। प्रियंका ने इस मानसिकता के खिलाफ जाकर अपनी शर्तों पर फिल्में चुनीं।
फिल्म इंडस्ट्री में झेली ये तकलीफें
प्रियंका चोपड़ा का फिल्म कॅरियर किसी जोखिम से कम नहीं है। उन्होने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ‘जेंडर बायस’ और ‘सेक्सिस्ट’ ट्रीटमेंट झेला है। उन्होंने अपनी एक किताब में जिक्र किया है कि, एक बार जब वो किसी फिल्मकार से मिलीं, तो उसने उनसे घूमकर खुद को दिखाने के लिए कहा। जब प्रियंका ने ऐसा किया, तो उसने उन्हें घूरते हुए कहा कि उन्हें अपनी बॉडी में बदलाव कराने होंगे, जैसे ब्रेस्ट बढ़वाना, ‘जॉ-लाइन’ ठीक कराना और बट बढ़ाना।
डायरेक्टर से तंग आकर छोड़ी थी फिल्म
इंडस्ट्री में नई होने के बावजूद एक बार उन्होंने डायरेक्टर के गलत बर्ताव के चलते फिल्म छोड़ने की हिम्मत जुटाई थी. इस पर उन्होंने अपनी किताब में बताया कि निर्देशक ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था, जिसके चलते उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन तब उन्होंने किसी को कोई कारण नहीं बताया, क्योंकि उस वक्त उन्हें डर था कि लोग उन पर ही उंगली उठाएंगे. उन्होंने अपनी किताब में ये भी बताया कि कैसे इंडस्ट्री में कई बार हीरो के कहने पर स्क्रिप्ट बदल दी जाती थी. महिला किरदारों को हटा दिया जाता था.
हॉलीवुड फिल्मों में बनाया नाम
बॉलीवुड के अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई, खासकर टीवी शो ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाकर। उन्होंने ‘बेवॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, ‘लव अगेन’, ‘द ब्लफ’, और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
सिंगिंग में भी छाईं
प्रियंका चोपड़ा म्यूजिक में भी बेहद दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका को सिंगिंग की दुनिया में पहचान गाने ‘इन माय सिटी’ से मिली थी। इसके अलावा, उनके ‘एक्जॉटिक’ और ‘आई कांट मेक यू लव मी’ जैसे गानों को भी बेहद पसंद किया गया।
प्रियंका चोपड़ा ने जीते कई अवॉर्ड
अवॉर्ड्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के नाम कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और दो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड जैसे कई खिताब हासिल किए है। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से नवाजा था।
“





