नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शेफाली जरीवाला जिसे कांटा लगा गर्ल के नाम से भी जाना जाता था। एक्ट्रेस का 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। इसके बाद पूरी बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए कि इतनी कम उम्र में शेफाली दुनिया को छोड़कर चली गई। इसी बीच एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी ने उनके निधन के 6 दिन बाद एक इमोशनल नोट शेयर किया है। इस नोट में उन्होंने अपने दर्द को लिखकर बयां किया है।
पत्नी शेफाली के लिए इमोशनल पोस्ट
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति परग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’शेफाली, मेरी परी – हमेशा के लिए कांटा लगा – जो आंखों से दिखता है, उससे कहीं ज्यादा थी. वो ग्रेस में लिपटी आग थी- शार्प, फोकस, और प्रेरित. एक महिला जो इरादे के साथ जीती थी, अपने करियर, अपने दिमाग, अपने शरीर और अपनी आत्मा को शांत शक्ति और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पोषित करती थी।’
पराग ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘लेकिन अपनी सभी टाइटल्स और अचीवमेंट्स से परे, शेफाली प्यार का सबसे निस्वार्थ रूप थी. वो सबकी मां थी. हमेशा दूसरों को प्राथमिकता देती थी. अपनी मौजूदगी से ही गर्मजोशी और कंफर्ट देती थी. एक उदार बेटी. एक समर्पित और स्नेही पत्नी और सिंबा की शानदार मां. एक प्रोटेक्टिव और मार्गदर्शक बहन और मासी. एक बेहद वफादार दोस्त, जो अपनों के साथ साहस और करुणा के साथ खड़ी रहती थी।’
पराग बोले – शेफाली को उसकी रोशनी के लिए याद रखना चाहिए
पराग ने आगे लिखा- ‘आज जब सब तरफ दुख और उलझन है, तो हमें शेफाली को उसकी रौशनी के लिए याद रखना चाहिए। उस एहसास को याद रखना चाहिए, जो वो सबको देती थी। उस हंसी को याद रखना चाहिए, जो सबके चेहरे पर मुस्कान लाती थी। उन अच्छाइयों को याद रखना चाहिए, जो उसने दूसरों के लिए कीं। मैं बस एक छोटी सी दुआ के साथ ये यादें शुरू कर रहा हूं- ये जगह सिर्फ प्यार से भरी रहे। ऐसी मीठी यादों से जो दिल को सुकून दें। ऐसी बातों से जो शेफाली को हमेशा हमारे साथ बनाए रखें। उसकी याद उसकी रौशनी की तरह हमेशा हमारे साथ रहे- एक ऐसी रौशनी जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। तुमसे अनंत तक प्यार रहेगा।’




